ePaper

नंबर वन और डिफेंडिंग चैंपियन की भिड़ंत, KKR बनाम GT मुकाबले में रोमांच का तड़का

Updated at : 21 Apr 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
KKR vs GT IPL 2025: Shubman Gill and Ajinkya Rahane

KKR vs GT IPL 2025: Shubman Gill and Ajinkya Rahane

KKR vs GT IPL 2025: आईपीएल 2025 में सोमवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है, इसे जीत की शख्त जरूरत है. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम नंबर एक पर है और वह अपना स्थान गंवाना नहीं चाहेगी.

विज्ञापन

KKR vs GT IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मैच नंबर 39 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुकाबला हो रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मुकाबला खेला जा रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, क्योंकि उनका मानना है कि दूसरी पारी में ओस आने से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है. केकेआर के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि पिछले बार की चैंपियन टीम अब तक खेले गऐ 7 मुकाबलों में केवल 3 ही जीत पाई है और अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. वहीं, गुजरात जायंट्स की टीम 5 जीत के साथ पहले नंबर पर काबिज है, जो अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी. कुल मिलाकर आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. Clash between number one and defending champion thrilling KKR vs GT match

जीत की पटरी पर लौटना चाहते हैं रहाणे

टॉस जीतने के बाद रहाणे ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. जब हम गेंदबाजी करेंगे, तो हमें अंदाजा हो जाएगा कि पिच कैसा खेल रहा है. यह आम तौर पर एक पीछा करने वाला मैदान है. हमने पिछले गेम के बाद बात की थी. सभी खिलाड़ी वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हमने कुछ गलतियां की हैं, लेकिन यह सब सकारात्मक होने के बारे में है. हम अब नंबर 7 पर हैं, हर किसी के लिए प्रेरणा एक टीम के रूप में सीढ़ी पर ऊपर जाना है. मध्य-क्रम के बारे में बहुत चिंतित नहीं हूं, मुझे लगता है कि 5, 6, 7 कभी-कभी बल्लेबाजी करने के लिए एक मुश्किल स्थिति होती है, लेकिन जब यह अच्छा काम करता है तो यह वास्तव में अच्छा लगता है. कुछ बदलाव हैं. गुरबाज आए और मोईन अली भी आए हैं.

गिल ने राशिद खान की तारीफ की

टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ओस होगी. अगर हम अच्छा स्कोर बनाते हैं, तो यह एक अच्छा मैच होगा. हमारी गेंदबाजी अच्छी है, सभी ने विकेट लेकर योगदान दिया है. हम विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं और जिस तरह से हमारे गेंदबाज स्कोर को नियंत्रित कर रहे हैं, वह जबरदस्त है. (राशिद खान के बारे में) वह अपनी गेंदबाजी के साथ जो कौशल और ऊर्जा लेकर आता है, वह किसी भी कप्तान को पसंद आएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
इंपैक्ट सब : इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
इंपैक्ट सब : मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय.

ये भी पढ़ें…

BCCI Central Contract 2024-25: विराट-रोहित A+ में कायम, ईशान-श्रेयस की वापसी से फैंस खुश

MI के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी CSK, जानिए इसकी पीछे की वजह

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola