अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे, लखनऊ ने सनराइजर्स को दिखाई औकात, 200 के अंदर रोका

IPL 2025 SRH vs LSG: Lucknow Super Giants players
IPL 2025 SRH vs LSG: गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और किसी भी बैटर को 50 के स्कोर तक भी नहीं पहुंचने दिया. टीम ने 190 रन बनाकर लखनऊ को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया.
IPL 2025 SRH vs LSG: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और खतरनाक सनराइजर्स हैदराबाद को 200 के स्कोर के नीचे ही रोक दिया. गेंदबाजों ने सनराइजर्स के किसी भी बल्लेबाजों को 50 के स्कोर तक भी नहीं पहुंचने दिया. अपने पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ 286 जैसा स्कोर बनाने वाली टीम लखनऊ के गेंदबाजों के सामने पानी मांगती नजर आई. शार्दुल ठाकुर के तूफान में यह टीम उड़ गई, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए. (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants)
शार्दुल ठाकुर ने दिए सनराइजर्स को शुरुआती झटके
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स को पहला झटका 15 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जिन्हें शार्दुल ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया. उसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन का शिकार किया. किशन गोल्डन डक पर आउट हुए. सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी ट्रैविस हेड ने खेली, जिन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड कर दिया. (Shardul Thakur IPL 2025 Team)
🚨 Milestone 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2025
Shardul Thakur enters the 100 wickets club in #TATAIPL 🙌
An impressive 4⃣/3⃣4⃣ tonight also earns him the Purple Cap! 👏
Updates ▶ https://t.co/X6vyVEvxwz#SRHvLSG | @LucknowIPL | @imShard pic.twitter.com/3NSIjmrbXC
शार्दुल ने चटकाए 4 विकेट
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाली इस टीम ने पावर प्ले में 2 विकेट गंवाकर 62 रन बनाए. इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने लगाम लगानी शुरू की और एक के बाद विकेट चटकाने शुरू कर दिए. विकेट गिरने की वजह से बल्लेबाजों पर दबाव बना और रनों की गति थम गई. नीतीश कुमार रेड्डी ने 32 और अनिकेत वर्मा ने 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
लखनऊ को मिला 191 रनों का लक्ष्य
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur IPL 2025) के अलावा आवेश खाप, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली. लखनऊ ने टीम को 20 ओवर में 190 के स्कोर पर रोक दिया. अब लखनऊ को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने होंगे. लखनऊ की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है और यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. नये कप्तान ऋषभ पंत का अब भी पहली जीत का इंतजार है.
यह भी पढ़ें…
IPL 2025: किसके नाम है इस सीजन में सबसे बड़ा छक्का लगाने का रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
‘रोहित शर्मा को रोज 20 KM दौड़ाता’, टीम इंडिया का कोच बनने के बाद योगराज सिंह करते ये पहला काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




