ePaper

IPL 2025 Schedule: आ गया IPL 2025 का शेड्यूल, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला

Updated at : 16 Feb 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 Schedule

IPL 2025 Schedule

IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. इस बार आईपीएल का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से होगा. पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है. इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. रजत पाटीदार को पहले ही आरसीबी का कप्तान घोषित किया जा चुका है, जबकि केकेआर के कप्तान का नाम अभी तय नहीं हुआ है. आईपीएल की सबसे बड़ी रायवलरी मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 2025 सीजन का फाइनल 25 मई को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

23 मार्च को सीजन का पहला डबल हेडर

मुंबई इंडियंस और सीएसके की टीमें एक बार फिर 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. आरसीबी और मुंबई इंडियंस इस सीजन में एक बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. यह मैच 7 अप्रैल को होगा. 23 मार्च को इस सीजन का पहला डबल हेडर देखने को मिलेगा. दिन के पहले मैच में, पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.

13 मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले

10 टीमों का आईपीएल 2025 सीजन 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के 12 दिन बाद शुरू होगा. टूर्नामेंट 13 स्थानों पर खेला जाएगा. दस घरेलू मैदानों के अलावा, गुवाहाटी (राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदार), धर्मशाला (पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान स्थल) और विजाग (दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू मैदान) इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हैं.

65 दिनों में 74 मैच

आईपीएल 2025 में 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. लीग चरण 18 मई को समाप्त होगा. जबकि प्लेऑफ 20-25 मई तक खेले जाएंगे. 2025 सीजन का फ़ाइनल 25 मई को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इसी मैदान पर 23 मई को क्वालिफायर 2 का आयोजन होगा. एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे.

पूरा शेड्यूल यहां देखें…

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola