ePaper

PBKS vs RR Pitch Report: मुल्लांपुर में किसका होगा दबदबा? जानिए पिच और मौसम की खास रिपोर्ट

Updated at : 05 Apr 2025 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
PBKS vs RR

mullanpur cricket stadium

IPL 2025 PBKS vs RR Pitch and Weather Report: संजू की वापसी से टीम का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही फिर पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोकने के लिए राजस्थान के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे पंजाब के घरेलू मैदान मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2025 PBKS vs RR Pitch and Weather Report: IPL 2025 का 18वां मुकाबला आज यानी शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में RR के नियमित कप्तान संजू सैमसन मैदान में नजर आएंगे. संजू की वापसी से टीम का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही फिर पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोकने के लिए राजस्थान के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे पंजाब के घरेलू मैदान मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

PBKS vs RR मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच पर गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में गति और उछाल की उम्मीद है, जबकि बाद में स्पिनर्स को लाभ मिल सकता है. यह पिच धीमी मानी जाती है, और यहां 180 से अधिक रन बनाना मुश्किल होता है. पिछले सीजन में यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण रहा था. मुल्लांपुर स्टेडियम में अभी तक IPL के 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम ने 2 और बाद में बल्लेबाजी करती हुई टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा, टॉस जीतने वाली टीम ने सिर्फ 2 बार ही मुकाबला जीता है. इस स्टेडियम पर 167 रन का औसत स्कोर रहा है.

यह भी पढ़ें- PBKS vs RR Head to Head Record: राजस्थान-पंजाब के बीच तगड़ा मुकाबला, देखें दोनों टीमों के बीच जीत के आंकड़ें

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव का धांसू छक्का; बॉल गर्ल का सिर बचा कंधा चोटिल, लेकिन उफ्फ तक नहीं…Video

PBKS vs RR Weater Report मौसम का हाल

पंजाब और राजस्थान के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम अनुकूल रहेगा. खिलाड़ियों को न तो बारिश का सामना करना पड़ेगा और न ही अत्यधिक गर्मी का. दिन में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि शाम होते ही ठंडक बढ़ जाएगी और तापमान 16 डिग्री तक गिर सकता है. शाम के समय हवा में हल्की नमी भी महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें- तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किसका? हेड कोच की आई सफाई, बताया- उससे रन…

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola