BCCI का बड़ा कदम, सुरक्षा कारणों से PBKS और DC के खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से भेजेगी दिल्ली 

Updated:
विज्ञापन

Special Arrangement for DC and PBKS Team Members after Match abandoned.

IPL 2025 DC vs PBKS Match Updates: आईपीएल 2025 का पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा 58वां मुकाबला भारत-पाक तनाव के चलते बीच में ही रद्द करना पड़ा. फ्लडलाइट बंद होने के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों को सुरक्षा के तहत मैदान से बाहर निकाला गया. BCCI ने सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और ब्रॉडकास्ट क्रू को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाने के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है.

विज्ञापन

IPL 2025 DC vs PBKS Match Updates: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार, 8 मई धर्मशाला में खेला जा रहा आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद्द कर दिया गया है. भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मैच को बीच में ही रोकना पड़ा. फ्लडलाइट्स बंद करते हुए खिलाड़ी और दर्शकों को मैदान से बाहर किया गया. तनाव का स्तर रात में काफी बढ़ गया है, जिसके बाद खिलाड़ियों को धर्मशाला से बाहर निकाला जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और पूरे ब्रॉडकास्ट क्रू को धर्मशाला से दिल्ली तक सुरक्षित ले जाने के लिए एक विशेष वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है. BCCI के एक सूत्र के अनुसार, इस हाई-स्पीड ट्रेन में करीब 300 लोग खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट टीम के सदस्य सफर करेंगे ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो सके. यह निर्णय राज्य में मौजूदा हालात और आईपीएल 2025 के मैच के अचानक रद्द होने के बाद उत्पन्न हुई लॉजिस्टिक चुनौतियों को देखते हुए लिया गया.

वहीं मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनिंग के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह मैदान पर उतरे और दोनों ने पहले ओवर से ही आक्रामक शुरुआत की. प्रियांश ने 25 गेंदों में और प्रभसिमरन ने 28 गेंदों में अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की. यह आईपीएल 2025 में प्रभसिमरन की लगातार चौथी फिफ्टी थी. मैच के रुकने के समय पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए थे. उस वक्त प्रभसिमरन सिंह 50* और श्रेयस अय्यर 0* पर नाबाद थे.

मैच रद्द होने के बाद नाराज हुए दर्शक

मैच रद्द होने की सूचना दर्शकों को दी गई और सभी को स्टेडियम खाली करने के लिए कहा गया. दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके होटल पहुंचाया गया. इसके तुरंत बाद पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पुष्टि की कि “मैच रद्द कर दिया गया है.” मैच रद्द होने के बाद, दर्शकों को ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए स्टेडियम से बाहर आते देखा गया. हालांकि इस मैच के बाद आईपीएल की ओर से आधिकारिक रूप से पॉइंट्स टेबल में अब तक कोई भी बदलाव नहीं दिखा है. अगर यह मैच रद्द किया जाएगा, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिए जाएंगे. 

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही सेना

भारत ने इससे पहले 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमले किए जा रहे हैं. गुरुवार को भी पाकिस्तान ने सटवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया की ओर आठ मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय सेना ने इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया. एहतियातन बीकानेर (राजस्थान), जलंधर और अमृतसर (पंजाब), किश्तवाड़, अखनूर, सांबा और जम्मू (जम्मू-कश्मीर) में ब्लैकआउट लागू किया गया. इसके बाद भारत की ओर से भी इस हमले का करारा जवाब दिया गया. 

‘बम आ रहे हैं…’, DC vs PBKS मैच में बंद हुईं फ्लडलाइट्स; चीयरलीडर ने बयां किया डर, Video

‘राजा रामचंद्र की जय’, पाकिस्तान की हिमाकत पर गरजे ‘सुबेदार’ नीरज चोपड़ा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ…

पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा… भारतीय सेना के शौर्य पर जानें क्या बोले सहवाग-धवन- हरभजन

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola