ePaper

IPL 2024: नये और युवा खिलाड़ी शुरुआती मैच से ही छोड़ेंगे छाप, रोहित शर्मा को है उम्मीद

Updated at : 24 Mar 2024 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Rohit Sharma

IPL 2024: Rohit Sharma

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि युवा और नये खिलाड़ी शुरू से ही इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी छाप छोड़ेंगे. मुंबई इंडियंस ने इस बार कई नए और युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. एमआई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान भी बना दिया है.

विज्ञापन

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी चरण के लिए उनकी टीम में शामिल किए गए नये खिलाड़ी शुरू से ही छाप छोड़ने में कामयाब होंगे. फ्रेंचाइजी का लक्ष्य नये कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुआई में रिकॉर्ड छठा खिताब हासिल करना है. पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी, अंडर-19 विश्व कप के अनकैप्ड स्टार क्वेना मफाका, इंग्लैंड के ल्यूक वुड, श्रीलंका के नुवान तुषारा, वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को शामिल किया है. भारतीयों में श्रेयस गोपाल को भी टीम में शामिल किया गया है.

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के बाहर होने के बाद मफाका पिछले हफ्ते मुंबई शिविर में शामिल हुए जबकि वुड को ऑस्ट्रेलिया के चोटिल गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह शामिल किया गया. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में कहा, ‘हमने बहुत सारे खिलाड़ी नीलामी में खरीदे. बहुत सारे नए चेहरे और युवा खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा गया, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि वे शुरू से ही अपनी छाप छोड़ सकते हैं.’

IPL 2024: रोहित शर्मा अब नहीं हैं एमआई के कप्तान

रोहित सोमवार को शिविर से जुड़े. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए तैयारी हमेशा ही महत्वपूर्ण रही है जिससे मुझे किसी भी मैच में खेलने से पहले काफी आत्मविश्वास मिलता है.’ उन्होंने कहा, ‘बहुत सी चीजें हैं जो मैं मैच से पहले करता हूं और मुझे लगता है कि मैंने अब सब कुछ कर लिया है. बस कुछ चीजें बची हैं जो मैं अब करूंगा और मैं खेल के लिए तैयार हो जाऊंगा.’ रोहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद आईपीएल में खेलेंगे जिसमें भारत 4-1 से जीता था.

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका, नमन धीर.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola