ePaper

IPL 2024: SRH vs RCB मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Updated at : 25 Apr 2024 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: SRH vs RCB

IPL 2024: SRH vs RCB

IPL 2024 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले चलिए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

विज्ञापन

IPL 2024 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए सात बजे मैदान में आएंगे. वहीं दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन की बात की जाए तो, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक कुल सात मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं टीम को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. पांच जीत और दो हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है. वहीं बात करें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तो, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में कुल आठ मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम ने एक मुकाबले में जीत और सात मुकाबलों में हार का सामना किया है. एक जीत और सात हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज अपना नौवां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का ये आठवां मुकाबला है. अब देखना ये है कि कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतेगी. मैच से पहले चलिए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2024: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें सनराइजर्स हैदराबाद टीम का पलड़ा भरी है. दोनों टीमों ने अभी तक कुल 24 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 13 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं 10 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को जीत मिली है. वहीं एक मुकाबला बिना किसी नतीजे का रहा है. आज दोनों टीम अपना 25वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. सनराइजर्स हैदराबाद अपनी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपना 11वीं जीत की तलाश होगी.
कुल मैच: 24
एसआरएच जीते: 13
आरसीबी जीते: 10
कोई नतीजा नहीं: 1

IPL 2024: मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान हैदराबाद का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आर्द्रता का स्तर 22-30 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट देखकर ये कहा जा सकता है कि सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक बिना रुकावट वाला खेल देखने को मिल सकता है.

IPL 2024: पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है, जबकि तेज गेंदबाजों को सीमित मदद मिलेगी. हालांकि, पावरप्ले के दौरान सीमर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. इसके अतिरिक्त, नई सख्त गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और इसके परिणामस्वरूप भारी रन बन सकते हैं.

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट.

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत , हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, विजयकुमार विशक, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद टीम

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, आकाश महाराज सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola