IPL 2024: रोहित शर्मा ने आईपीएल में जमाया अनोखा 'दोहरा शतक', धोनी के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Mar 2024 3:48 PM

विज्ञापन

sachin and rohit sharma

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरते ही अनोखा 'दोहरा शतक' जड़ दिया. आईपीएल में इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने खास जर्सी देकर सम्मानित किया. दरअसल रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपना 200वां मैच पूरा कर लिया है. आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा 200 या उससे अधिक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल में किसी एक टीम की ओर से खेलते हुए 200 या उससे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम दर्ज है. विराट कोहली इस सूची में सबसे ऊपर चल रहे हैं. विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अबतक 239 मैच खेल चुके हैं. वहीं महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अबतक 222 मुकाबले खेले हैं.

239 – Virat Kohli (RCB)
222 – MS Dhoni (CSK)
200 – Rohit Sharma (MI)

रोहित शर्मा को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास तोहफा

मुंबई इंडियंस की ओर से 200वां मैच खेलने पर रोहित शर्मा को भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने खास तोहफा दिया. सचिन ने रोहित को खास जर्सी देकर सम्मानित किया. जर्सी में 200 लिखा हुआ है. सचिन से खास तोहफा पाकर रोहित शर्मा खुश नजर आये.

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा अबतक 245 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं. जिसमें उन्होंने एक शतक और 42 अर्धशतक की मदद से कुल 6254 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 109 रन रहा है. आईपीएल में रोहित शर्मा ने अबतक 561 चौके और 258 छक्के जमाए हैं. रोहित शर्मा ने 20 अप्रैल 2008 को डेक्कन चार्जर्स की ओर से केकेआर के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में रोहित शून्य पर आउट हुए थे. डेकन के लिए कुछ मुकाबले खेलने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किया और अबतक इसी टीम के लिए खेल रहे हैं.

आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 87 मैचों में टीम को जीत दिलाई, जबकि 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. कप्तानी में जीत प्रतिशत की बात किया जाए तो रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 56.32 प्रतिशत से टीम को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में 226 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 133 मैच में जीत दिलाई है और 91 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 59.37 रहा है. सबसे सफल कप्तानी की बात की जाए, तो तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. उन्होंने 143 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 66 जीते और 70 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola