ePaper

IPL 2024: RCB vs GT मैच से पहले जानें, बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Updated at : 04 May 2024 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: RCB vs GT

IPL 2024: RCB vs GT

IPL 2024 का 51वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. वहीं होने वाले मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

विज्ञापन

IPL 2024 का 51वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए सात बजे मैदान में आएंगे. इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो, गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन अधिक अच्छा नहीं रहा है. टीम ने अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को 4 मुकाबलों में जीत और 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. चार जीत और छह हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर काबिज है. वहीं बात करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तो, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है. टीम ने अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को 3 मुकाबले में जीत और 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. तीन जीत और सात हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी यानी की 10वें स्थान पर काबिज है. आज दोनों टीम अपना 11वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. अब देखना ये है कि इस मुकाबले में किस टीम को जीत मिलती है और किस टीम को हार का सामना करना पड़ता है. वहीं होने वाले मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

IPL 2024: मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान मुंबई का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. शाम के समय बेंगलुरु में तापमान 27 C के आसपास रहेगा. आर्द्रता 34% के आसपास रहेगी. हालांकि कुछ बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. रिपोर्ट देखकर ये कहा जा सकता है कि आज सभी दर्शकों को एक बिना रुकावट वाला मैच देखने को मिलेगा.

IPL 2024: पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच की मदद मुख्य तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती है. गेंद सतह से टकराकर सही उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिसकी वजह से यहां बड़े बड़े शॉर्ट देखने को मिलती है. वहीं समय के साथ इस पिच की मदद स्पिन गेंदबाजों को भी मिलती है.

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

IPL 2024: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा/मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई/विजय शंकर, शाहरुख खान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, संदीप वारियर, नूर अहमद/ स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा

IPL 2024: गुजरात टाइटंस टीम

रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल (सी), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, शरथ बीआर, विजय शंकर, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, मैथ्यू वेड, उमेश यादव, केन विलियमसन, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर , हिमांशु शर्मा, आकाश दीप, विजयकुमार वैश्य, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola