ePaper

IPL 2024 MI vs GT: गुजरात ने मुंबई को दिया 169 रन का लक्ष्य, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 3 विकेट

Updated at : 24 Mar 2024 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Mumbai Indians IPL 2025 Full Schedule

Mumbai Indians IPL 2025 Full Schedule

IPL 2024, MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया है. आज शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की कप्तानी की परीक्षा है. देखते हें कौन पास होता है.

विज्ञापन

IPL 2024 MI vs GT: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. गुजरात को पहला झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगी. साहा 15 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात को जब पहला झटका लगा, तब तक टीम ने चार ओवर में 31 रन बना लिए थे. कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 22 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए. 64 के स्कोर पर गिल के रूप में गुजरात को दूसरा झटका लगा. उसके बाद साई सुदर्शन ने एक छोर को कुछ देर के लिए थामकर रखा. उन्होंने 39 गेंद का सामना किया और 45 रन बनाकर वापस लौटे. डेविड मिलर से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और 11 गेंद पर 12 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. 17 रन अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने जोड़े, जिन्हें गेराल्ड कोएट्जी ने आउट किया.

IPL 2024 MI vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन) : शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन.
इम्पैक्ट प्लेयर : बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड.
इम्पैक्ट प्लेयर : डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola