ePaper

IPL 2024, CSK vs GT: सीएसके ने गुजरात को दिया 207 रनों का लक्ष्य, शिवम दुबे ने जड़ा पचासा

Updated at : 27 Mar 2024 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024, CSK vs GT: रचिन रवींद्रं

Chennai: Chennai Super Kings' Rachin Ravindra plays a shot during the Indian Premier League (IPL) 2024 T20 cricket match between Chennai Super Kings and Gujarat Titans, at MA Chidambaram Stadium in Chennai, Tuesday, March 26, 2024. (PTI Photo/R Senthilkumar) (PTI03_26_2024_000230A)

IPL 2024 CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजराट टाइटंस को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया है. रचिन रवींद्र ने कमाल की पारी खेलते हुए 20 गेंद पर 46 रन बना डाले.

विज्ञापन

IPL 2024, CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया है. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. छठे ओवर में रचिन 20 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. उनको राशिद खान ने आउट किया. शिवम दुबे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को पहला झटका रचिन रवींद्र के रूप में छठे ओवर में लगा. रवींद्र 46 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद गायकवाड़ ने अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. हालांकि रहाणे केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए.

IPL 2024: शिवम दुबे ने जड़ा पचासा

शिवम दुबे मैच के हीरो निकले. उन्होंने 23 गेंद पर 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शिवम ने अपनी पारी में छक्कों की बौझार कर दी. उन्होंने पांच चौके और दो चौके लगाए. दुबे और रुतुराज गायकवाड़ की साझेदारी महज 23 रनों की रही. गायकवाड़ के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल क्रीज पर आए. उन्होंने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 20 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की.

IPL 2024: राशिद खान ने चटकाए 2 विकेट

डेथ ओवरों में समीर रिजवी और रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी क्लास का दर्शन कराया. दोनों ने अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया. रिजवी 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. जबकि जडेजा 3 गेंद पर 7 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. गुजरात की ओर से सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान साबित हुए. उन्होंने अपने 4 ओवर में 49 रन जरूर लुटाए, लेकिन दो विकेट चटकाए. साई किशोर स्पेंशर जॉनसन और मोहित शर्मा को एक-एक सफलता मिली. उमेंश यादव सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की और 27 रन लुटाए. उनको कोई सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola