ePaper

'पागल हो क्या?', मुकेश कुमार पर बमके कुलदीप यादव

Updated at : 18 Apr 2024 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Kuldeep Yadav

IPL 2024: Kuldeep Yadav

IPL 2024 का 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेला गया था. मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यदाव अपने टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार पर गुस्सा होते हुए नजर आए.

विज्ञापन

IPL 2024 का 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेला गया था. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला गया. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की. वहीं दिल्ली के तरफ से गेंदबाजों कमाल का प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स तीन  के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर पहुंच गई. वहीं हार के साथ गुजरात टाइटंस सातवें स्थान पर खिसक गया. वहीं मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यदाव (Kuldeep Yadav) अपने टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार पर गुस्सा होते हुए नजर आए. कुलदीप यादव ने गुस्से में अपने टीम के एक खिलाड़ी को कहा, ‘पागल हो क्या?’, उनकी ये आवाज स्टम्प माइक में कैद दो गई. जिसके बाद पीछे से दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने उनकी ओर दौड़े और कहा, ‘गुस्सा नहीं, गुस्सा नहीं.’

IPL 2024: आपको हर पल का आनंद लेना होगा: पंत

मैच के बाद, दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत काफी संतुष्ट थे. ‘खुशी के लिए बहुत सी चीजें हैं. हमने चैंपियन मानसिकता के बारे में बात की और हमारी टीम ने इसके बारे में बात की. मुझे लगता है कि हम एक समय में सिर्फ एक जीत का आनंद लेना चाहते हैं. उनका आना मुश्किल है लेकिन आपको हर पल का आनंद लेना होगा. निश्चित रूप से आईपीएल 2024 में डीसी द्वारा गेंदबाजी प्रयास सर्वश्रेष्ठ में से एक है. टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है और हम अभी भी यहां से सुधार कर सकते हैं. एकमात्र बातचीत लक्ष्य का पीछा जितनी जल्दी हो सके उसे हासिल करने की थी क्योंकि हमने कुछ अन्य खेलों में कुछ एनआरआर (NRR) अंक खो दिए थे, जहां हम हार गए थे.’

IPL 2024: पंत ने लपका शानदार कैच

वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे है और इशांत शर्मा उनको बॉलिंग कर रहे हैं. इशांत शर्मा की गेंद पर मिलर ऑन साइड में खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां ऋषभ पंत ने चीते की रफ्तार में बाईं तरफ छलांग लगाकर कैच को लपका.

IPL 2024: गुजरात के पावरप्ले में गिरे चार विकेट

मैच के दौरान, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के चार बल्लेबाज पावरप्ले में ही अपनी विकेट गंवा बैठे. टीम को पहला झटका टीम के कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा. जिसके बाद गुजरात टाइटंस के सभी बल्लेबाज तास के पत्ते की तरह बिखर गए. शुभमन गिल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज साहा 10 गेंद में दो रन ही बना सके. साई सुदर्शन ने 9 गेंद में 12 रन की पारी खेली. चोट के बाद वापसी कर रहे डेविड मिलर 6 गेंद में दो रन ही बना सके. इशांत शर्मा के ओवर की आखिरी गेंद को मिलर ऑन साइड में खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां ऋषभ पंत ने बाईं तरफ डाइव लगाकर गेंद को लपका.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola