IPL 2022 Points Table: शाहरुख खान की टीम केकेआर टॉप पर, चैंपियनों का हाल बेहाल, जानें अन्य टीमों का हाल

Pune: Pat Cummins of Kolkata Knight Riders plays a shot during match 14 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Kolkata Knight Riders and the Mumbai Indians, at the MCA International Stadium in Pune, Wednesday, April 6, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_06_2022_000296B)
ipl 2022 latest points table आईपीएल 2022 में 4 मैच खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 3 जीत और एक हार के बाद अंक तालिका में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गयी है.
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अबतक 16 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसके बाद प्वाइंट टेबल में भी भारी बदलाव आया है. अपना पहला आईपीएल खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) पुरानी टीमों पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. गुजरात ने शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में पंजाब पर 6 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की और नंबर दो पर कब्जा कर लिया.
शाहरुख खान की टीम केकेआर टॉप पर, नयी टीमों का धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2022 में 4 मैच खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 3 जीत और एक हार के बाद अंक तालिका में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गयी है. कोलकाता का नेट रन रेट भी अन्य टीमों से बेहतर है. पहला आईपीएल खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम ने अबतक अपने सारे मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. गुजरात के 3 मैचों में 3 जीत के बाद कुल 6 प्वाइंट हैं और नेट रन रेट कम होने की वजह से केकेआर से पीछे है. जबकि नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के बाद 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
Also Read: IPL 2022: राहुल तेवतिया ने आखिरी 2 गेंद में 2 छक्के जड़कर कुछ यूं पलटा मैच, देखें Video
चैंपियन टीमों का हाल बेहाल
आईपीएल 2022 चैंपियन टीमों के लिए अबतक अच्छा नहीं रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अभी तक अपना खाता भी नहीं खोला है. दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 मैच में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक लेकर चौथे पर पहुंच गयी है. वहीं आरसीबी 3 में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक लेकर 5वें स्थान पर बनी हुई है. पंजाब किंग्स 4 मैच में दो जीत और दो हार के बाद 4 अंक लेकर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है. चेन्नई 8वें, मुंबई इंडियंस 9वें और अपने दोनों मुकाबले हार कर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




