IPL 2022 Points Table: लखनऊ ने जीत की हैट्रिक लगाकर नंबर दो पर किया कब्जा, चेन्नई-मुंबई का हाल बेहाल

Mumbai: KL Rahul, captain of Lucknow Super Giants plays a shot during match 12 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Sunrisers Hyderabad and the Lucknow Super Giants, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Monday, April 4, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_04_2022_000243B)
दिल्ली को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने न केवल लगातार तीसरी जीत टूर्नामेंट में दर्ज की, बल्कि प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर भी कब्जा कर लिया है. लखनऊ को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार मिली थी, उसके बाद केएल राहुल की टीम ने शानदार वापसी की.
क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock) की 80 रन की तूफानी पारी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. हैट्रिक जीत की मदद से केएल राहुल की अगुआई वाली नयी टीम ने प्वाइंट टेबल (Points Table) में लंबी छलांग लगाते हुए नंबर दो पर कब्जा कर लिया है.
दिल्ली को हराकर लखनऊ प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर
दिल्ली को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने न केवल लगातार तीसरी जीत टूर्नामेंट में दर्ज की, बल्कि प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर भी कब्जा कर लिया है. लखनऊ को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मुकाबले में 5 विकेट से हार मिली थी, उसके बाद केएल राहुल की टीम ने शानदार वापसी की और चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीमों को भी हराया. लखनऊ के अब 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के बाद 6 अंक हो गये हैं. जबकि टीम का नेट रन रेट +0.256 है.
Also Read: LSG vs DC, IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत से कप्तान केएल राहुल गदगद, लेकिन कह दी ये बड़ी बात
केकेआर की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर
प्वाइंट टेबल को इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉप पर मौजूद है. केकेआर ने 4 मैच खेलकर 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उसे केवल आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. केकेआर के कुल 6 अंक हैं और नेट रन रेट +1.103 के साथ टॉप पर बनी हुई है.
हैदराबाद की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अबतक एक भी मुकाबला नहीं जीत पायी है. अबतक खेले गये दोनों मुकाबलों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. नेट रन रेट -1.825 होने की वजह से प्वाइंट टेबल में हैदराबाद की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है. हालांकि अबतक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है. दोनों ही टीमों ने अबतक खेले गये तीनों मुकाबले गंवा दिये हैं. प्वाइंट टेबल में चेन्नई 8वें और मुंबई की टीम 9वें नंबर पर बनी हुई है.
लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
गुरुवार को खेले गये मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. पृथ्वी शॉ की 34 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की तूफानी पारी की मदद से दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाया. जिसके जवाब में डी कॉक की 52 गेंदों में बनाये गये 80 रनों की तूफानी पारी के दमपर लखनऊउ ने मुकाबला जीत लिया. लखनऊ की ओर से विजयी पारी युवा खिलाड़ी आशुष बदोनी ने खेली. बदोनी ने आखिरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौका और छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




