DC vs LSG, IPL 2024: दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 19 रन से हराया, चमके अभिषेक और स्टब्स
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 May 2024 2:18 PM
IPL 2024 DC vs LSG
DC vs LSG, IPL 2024: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया.
DC vs LSG, IPL 2024: दिल्ली के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 189 रन ही बना पाई. अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन और अरशद खान ने अर्धशतकीय पारी खेली. पूरन ने 27 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जबकि अरशद खान 33 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आखिर तक आउट नहीं हुए. हालांकि दोनों ही बैटर ने भले ही अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. लखनऊ को अब अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 मई को खेलना है.
केएल राहुल ने किया निराश
लखनऊ की ओर से कप्तान केएल राहुल ने एक बार फिर से निराश किया. उन्होंने केवल 5 रन की पारी खेली. डी कॉक 12 रन बनाकर आउट हुए. मार्कस स्टोइनिस भी केवल 5 रन ही बना पाए. दीपक हुडा अपना खाता भी नहीं खोल पाए. आयुष बडोनी 6 रन ही बना पाए. क्रुणाल पंड्या ने 18 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो चौके जमाए.
दिल्ली की ओर से इशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इशांत शर्मा ने सबसे घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जबकि खलील अहमद, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स ने एक-एक विकेट लिए.
लखनऊ ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी कराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का फैसला सही साबित होता नजर आया, जब केवल दो के स्कोर पर दिल्ली को जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में पहला झटका लगा. लखनऊ के गेंदबाज अरशद खान ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन उसके बाद अभिषेक पोरेल और शाई होप ने अच्छी साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को 94 तक पहुंचाया. लेकिन उसी स्कोर पर टीम को शाई होप के रूप में दूसरा झटका लगा.
अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने जमाया अर्धशतक
अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली. अभिषेक ने होप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी निभाई. उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने केवल 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली. अक्षर पटेल ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों की मदद से नाबाद 14 रन बनाए.
लखनऊ की ओर से अरशद खान सबसे महंगे गेंदबाज, 15 के औसत से लुटाए रन
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अरशद खान सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 15 के औसत से रन लुटाए. अरशद ने 3 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिए. उसके बाद युद्धवीर सिंह ने भी 14 के औसत से रन लुटाए. उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 28 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए. नवीन उल हक लखनऊ के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट चटकाए. रवि बिश्नोई ने लखनऊ के लिए एक विकेट लिए. उन्होंने सबसे किफायती गेंदबाजी की. 4 ओवर में बिश्नोई ने केवल 26 रन दिए.
तीन टीमें आईपीएल 2024 से बाहर
तीन टीमें मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गई हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें शामिल हैं. पंजाब की टीम अबतक केवल 4 मैच ही जीत पाई है. वहीं मुंबई को भी केवल चार मैच में ही जीत मिली है.
Also Read: तेज गेंदबाज बुमराह ने तो इस मामले में बल्लेबाजों को कर दिया है हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










