DC vs RCB: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, दिल्ली की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग XI

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :27 Apr 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Rajat Patidar and Axar Patel

टॉस के वक्त दोनों कप्तान रजत पाटीदार और अक्षर पटेल

DC vs RCB मैच में Royal Challengers Bengaluru ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. Delhi Capitals पहले बल्लेबाजी करेगी, तो बड़ा स्कोर पोस्ट करने का प्रयास करेगी. जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI.

विज्ञापन

DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हो रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग करने को बोला गया है. डीसी के लिए यह मैच काफी अहम है. आरसीबी अब तक 7 में 5 मुकाबले जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मजबूत स्थिति में है. वहीं दिल्ली की टीम 7 में से केवल 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर है. दिल्ली एक बड़ी जीत दर्ज कर टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के फिराक में होगी. अक्षर पटेल को कप्तानी के साथ-साथ अपने खेल पर भी ध्यान देना होगा, जैसा की रजत पाटीदार अपनी टीम के लिए कर रहे हैं.

पाटीदार को अपने सभी खिलाड़ियों पर है भरोसा

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. हम दूसरी पारी में उन्हें दबाव में लाने की कोशिश करेंगे. सबसे अहम बात यह है कि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने अब तक काफी अच्छी क्रिकेट खेली है और हम उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं. जो हो गया सो हो गया, अब हम आगे भी अच्छी क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते अक्षर पटेल

टॉस के बाद जीटी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘अगर मैं टॉस जीतता तो पहले फील्डिंग करता. मैदान का आकार छोटा है, पिच भी बेहतर होती जाती है, इसलिए हम भी लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते. IPL में, आप 264 रन बनाकर भी हार सकते हैं, लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट है. हमने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया, अगर हमने मिले मौकों को भुनाया होता तो नतीजा कुछ और होता. आपको अपना काम लगातार करते रहना होता है, हमारे सबसे अच्छे फील्डर भी कैच छोड़ देते हैं, इसलिए भले ही किस्मत हमारे साथ न हो, लेकिन हम सिर्फ इसके बारे में सोचकर हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकते. हमारे पास दो तेज गेंदबाज हैं – चमीरा और जेमिसन खेल रहे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

ये भी पढ़ें…

Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा

IPL 2026 में इस बड़ी चूक पर गया सुनील गावस्कर का ध्यान, BCCI से कर दी ये डिमांड

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola