DC vs RCB: भुवनेश्वर और हेजलवुड ने DC की लगा दी लंका, पावरप्ले का लोवेस्ट स्कोर 13/6

विकेट गिरने का जश्न मनाते आरसीबी के खिलाड़ी
DC vs RCB मुकाबले में Delhi Capitals ने पावरप्ले में सिर्फ 13 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. Bhuvneshwar Kumar और Josh Hazlewood की घातक गेंदबाजी ने टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए. हर ओवर का हाल नीचे पढ़ें...
DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पावरप्ले में ही झकझोर कर रख दिया, जब भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी के दम पर डीसी के 6 बैटरों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दोनों गेंदबाजों ने अपनी पहली ही गेंद से हमला बोला और पावर प्ले में दिल्ली की टीम 13-6 पर सिमट गई. सभी धाकड़ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. पावरप्ले में 13 रनों का स्कोर आईपीएल में अब तक सबसे कम पावरप्ले स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जो 2009 में हुआ था. उस समय भी आरसीबी ही विपक्षी टीम थी. नीचे पढ़ें एक-एक ओवर का हाल
पहले ओवर में साहिल परख आउट
भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर में ही आरसीबी को बड़ा झटका दिया. डीसी के लिए डेब्यू करने वाले साहिल परख दो गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर ने इस युवा ओपनर को क्लीन बोल्ड कर दिया.
दूसरे ओवर में राहुल और समीर रिजवी हुए आउट
दूसरा ओवर लेकर जोश हेजलवुड आए. हेजलवुड ने पहला शिकार केएल राहुल काकिया और उसी ओवर में समीर रिजवी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने पहली की गेंद पर केएल राहुल को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच करा दिया. इसके अगले ही गेंद पर समीर रिजवी ने भी डक पर अपना कैच जितेश शर्मा को थमाया. दो ओवर के बाद डीसी का स्कोर 7-3 था.
तीसरे ओवर में स्टब्स और अक्षर गए पवेलियन
तीसरा ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिया. स्टब्स का शानदार कैच देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा. स्टब्स एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर खेल रहे थे. अब अक्षर पटेल क्रीज पर थे और दो गेंद खेलने के बाद वह भी बिना खाता खोले चौथी गेंद पर आउट हो गए. जितेश शर्मा ने एक बार फिर शानदार कैप लपका. तीन ओवर के बाद डीसी का स्कोर 8-5 हो गया.
चौथे ओवर में नीतीश राणा का शिकार
हेजलवुड भी पूरे जोश में थे और उन्होंने पारी के चौथे ओवर में नीतीश राणा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. राणा नौ गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए. राणा का कैच देवदत्त पडिक्कल ने पकड़ा. इस प्रकार पावरप्ले में ही डीसी ने अपने 6 विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में टीम केवल 13 ही रन बना सकी. इस पूरे प्रकरण में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें…
Angkrish Raghuvanshi पर लगा जुर्माना, आउट होने के बाद दिखाया था गुस्सा
IPL 2026 में इस बड़ी चूक पर गया सुनील गावस्कर का ध्यान, BCCI से कर दी ये डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




