ePaper

DC vs KKR, IPL 2024: दिल्ली ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

Updated at : 29 Apr 2024 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: Rishabh Pant

IPL 2024: Rishabh Pant

DC vs KKR, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करनी होगी. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि दोनों के अंक समान है

विज्ञापन

DC vs KKR, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करनी होगी. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि दोनों के अंक समान है, लेकिन अंक तालिका में दोनों की स्थिति में बड़ा अंतर है. जहां केकेआर की टीम दूसरी नंबर पर है, वहीं दिल्ली उसके बराबर 10 अंक लाकर भी छठे नंबर पर है. पूरा मामला नेट रन रेट का है. केकेआर के कप्तान रेयस अय्यर आज के मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अय्यर का लक्ष्य टी20 क्रिकेट में अपने 5500 रन पूरे करना होगा. वह इस उपलब्धि से सिर्फ 32 रन दूर हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
इंपैक्ट प्लेयर : अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज.
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद.
इंपैक्ट प्लेयर : मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रिकी भुई, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र.

IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर

IPL 2024: 41 गेंद पर 100 रन बनाने वाला यह बल्लेबाज है विराट कोहली का जबरा फैन

बड़ा स्कोर पोस्ट करना चाहते हैं ऋषभ पंत

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. जिस तरह से हमारी टीम तैयार है, हम बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. विकेट थोड़ा धीमा लग रहा है. पृथ्वी शॉ वापस आ गए हैं. कुमार कुशाग्र चूक गये, लेकिन उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आजमाया जाएगा. मुझे लगता है कि रसिख डार, मुकेश की जगह शुरू कर सकते हैं. हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोचते हैं.

पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे श्रेयस अय्यर

वहीं, टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. ऋषभ और मैं बातचीत कर ही रहे थे. उन्होंने कहा था हम बल्लेबाजी करना चाह रहे हैं. और मैंने कहा कि हम गेंदबाजी करना चाह रहे हैं. हम चीजों को यथासंभव सरल रखने का प्रयास कर रहे हैं. जब आप 260 रन बनाकर इस तरह का गेम हारते हैं, तो लोगों के लिए एक-दूसरे से दूर जाना और बुराई करना आसान होता है. लेकिन हम सभी को एक साथ रख रहे हैं. स्टार्क और वैभव अरोड़ा वापस आ गए हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola