‘चोटी पकड़कर मारूंगा’, धमकी और अपशब्द, अभिषेक शर्मा-दिग्वेश राठी गर्मागर्म बहस में ये भी हुआ, Video

Updated:
विज्ञापन

Abhishek Sharma Digvesh Rathi Heated Moments.

Abhishek Sharma Digvesh Rathi Heated Moments: लखनऊ और हैदराबाद के मैच में अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दिग्वेश ने अभिषेक का विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन कर उन्हें बाहर जाने का इशारा किया. इस पर नाराज होकर अभिषेक ने पवेलियन लौटते समय चोटी पकड़ने जैसा इशारा किया, जो वायरल हो गया.

विज्ञापन

IPL 2025 Abhishek Sharma Digvesh Rathi Heated Moments LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला बेहद तनावपूर्ण रहा. मैच के दौरान मैदान पर एक दिलचस्प और गर्मागर्म पल देखने को मिला जब एसआरएच के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी के बीच तीखी बहस हो गई. ये घटना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है. विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा का विकेट लिया. पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा शार्दूल ठाकुर के हाथों में गई और उन्होंने डीप में शानदार कैच लपक लिया. विकेट गिरते ही दिग्वेश ने अपने ट्रेडमार्क नोटबुक सेलिब्रेशन के साथ-साथ अभिषेक को पवेलियन की ओर इशारा भी कर दिया.

दिग्वेश के इस जश्न से अभिषेक शर्मा नाराज हो गए. आउट होकर लौटते वक्त अभिषेक ने सिर के पीछे हाथ ले जाकर बाल पकड़ने जैसा इशारा किया. वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह इशारा दिग्वेश को चेतावनी देने जैसा था, जिनके लंबे बालअक्सर चर्चा में रहते हैं. दिग्वेश अपने सेलीब्रेशन के कारण बीसीसीआई से दो बार जुर्माना भी झेल चुके हैं, लेकिन इससे वे इससे बाज नहीं आ रहे. उनके इसी सेलीब्रेशन के बाद वीडियो में देखकर ऐसा लगा कि अभिषेक मानो कह रहे हों कि “तेरी चोटी पकड़कर मारूंगा.” दोनों के बीच हुई लड़ाई में ऐसा लगा कि अपशब्द भी कहे जा रहे हैं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, “दिग्वेश राठी अभिषेक शर्मा के साथ तीखी और गरमागरम बहस में उलझे… चोटी” चोटी के बाद उन्होंने कैंची वाली इमोजी भी शेयर की साथ में संकेत के रूप में एक व्यक्ति की चोटी को भी दिखाया.

राजीव शुक्ला ने शांत कराया मामला

हालांकि, मैच के बाद विवाद को शांत करने की कोशिश की गई. अंपायर ने मामले को शांत कराया. मैच के बाद खिलाड़ियों के हैंड शेक के दौरान भी दोनों के बीच तल्खी बनी दिखी, लेकिन इसके बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इस मामले में दोनों खिलाड़ियों से बात की, तब जाकर मामला शांत हुआ. प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जब इस बहस पर सवाल किया गया तो अभिषेक ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच अब सब ठीक है. इस दौरान दोनों खिलाड़ी आपस में हंसते-मुस्कुराते बात करते भी देखे गए.

आईपीएल 2025 से बाहर हुआ लखनऊ

इस पूरे घटनाक्रम के बीच ये भी ध्यान देने वाली बात रही कि अभिषेक शर्मा ने मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 59 रन बनाए और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. लखनऊ के 205 रन के जवाब में एसआरएच ने 18.2 ओवर में ही 206 रन बनाकर मैच जीत लिया. आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पहले ही बाहर चल रही एसआरएच के बाद, इस हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 का सफर भी खत्म हो गया और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.

निकोलस पूरन ने खोया आपा, अब्दुल समद हुए आउट तो पवेलियन की विंड शील्ड पर निकाला गुस्सा, Video

जिसे धोनी ने ‘स्टार’ बनाया, वही कह रहा- ‘अब आराम करने का समय आ गया है’

दिग्वेश राठी से जिस बहस को सुलझाने आए BCCI उपाध्यक्ष, उस पर क्या बोले अभिषेक शर्मा

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola