प्लेऑफ की रेस हुई तेज, दिल्ली के किले में राजस्थान की अग्निपरीक्षा 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Axar Patel and Riyan Parag smiling.

अक्षर पटेल और रियान पराग मुस्कुराते हुए

DC vs RR: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है.

विज्ञापन

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 17 मई को सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. 

दोनों टीमों का हाल

अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 12 मैचों में 5 जीत के साथ आठवें स्थान पर मौजूद है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत दर्ज कर पांचवें स्थान पर काबिज है. ऐसे में अगर दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने और अंक तालिका में ऊपर चढ़ना है, तो उसे आज राजस्थान को हर हाल में हराना होगा. 

दोनों टीमें आमने-सामने

दरअसल, इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच हुए हैं. इसमें दिल्ली और राजस्थान दोनों ने ही बराबर-बराबर (15-15) मैच जीते हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, वह आपसी रिकॉर्ड में आगे हो जाएगी. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से खेलेंगी. जयपुर में खेला गया पिछला मुकाबला दिल्ली ने अपने नाम किया था. 

पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम हमेशा से ही हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है. यहाँ की पिच काफी सपाट है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. साथ ही, 60 से 66 मीटर की छोटी बाउंड्री होने के कारण गेंदबाजों के लिए रन रोकना बेहद मुश्किल काम होगा.इतिहास पर नजर डालें तो यहाँ खेले गए 103 मैचों में से 53 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 47 बार ही जीत सकी है.

बारिश का साया नहीं

मैच के दौरान फैंस को पूरा 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा, क्योंकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि,शाम में उमस और गर्मी बहुत ज्यादा रहती है. दिन का तापमान जहाँ 40°C के करीब रहेगा, वहीं शाम को मैच के वक्त इसके 30°C के आसपास रहने की उम्मीद है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola