IPL Retention: ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने किया रिलीज, कीमत के मामले में क्लासेन ने कोहली को पछाड़ा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Oct 2024 6:51 PM
Rishabh Pant
IPL Retention: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (23 करोड़) ने आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों को बरकरार रखने की कीमत (रिटेंशन) में आरसीबी के विराट कोहली (21 करोड़) को पछाड़ दिया.
IPL Retention: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है. आईपीएल टीमों ने उन खिलाड़ियों की सूची जमा कर दी जिन्हें वे टीम में बरकरार रखना चाहते हैं. दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद ऋषभ पंत आईपीएल मेगा नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे को रिलीज किया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली को 21 करोड़ में किया रिटेन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा की. विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), और यश दयाल (5 करोड़).
दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल सहित इन खिलाड़ियो को रखा बरकरार
दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा है.
गुजरात टाइटन्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
गुजरात टाइटन्स ने डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, साहा, केन विलियमसन, मोहम्मद शमी, साई किशोर, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, उमेश यादव को रिलीज किया.
सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल सहित इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, इन्हें रखा बरकरार
सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, हसरंगा, उमरान मलिक, नटराजन को रिलीज किया. टीम ने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड को बरकरार रखा.
राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन सहित इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, इन्हें रिलीज
राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटिमर, संदीप शर्मा को रिटेन किया है. जोस बटलर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल को रिलीज किया गया.
टीम के पास राइट टू मैच कार्ड लेकर नीलामी में उतरने का भी विकल्प
हर फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को बरकरार रखने और नीलामी के लिये 120 करोड़ रुपये का पर्स है. टीम छह खिलाड़ियों को बरकरार रख सकती है. टीम के पास सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने और ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड लेकर नीलामी में उतरने का भी विकल्प है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










