IPL 2025: काव्या मारन को लगा 39.25 करोड़ रुपये का चूना…विलेन साबित हुए ये 3 खिलाड़ी

IPL 2025 Kavya Maran
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 किसी भयावह सपने जैसा साबित हुआ है. अब तक 5 मैचों में उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 रनों की विस्फोटक जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. टीम की हार में तीन खिलाड़ियों ने विलेन का काम किया है. जिससे टीम की मालकिन काव्या मारन खुद को ठगा सा महसूस कर रही होंगी. उन्होंने तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ऑक्शन में 39.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे, लेकिन अबतक उनका प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा है. तो आइये उन खिलाड़ियों के बारे में जानें.
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने जिन तीन खिलाड़ियों के पीछे 39.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे, उसमें शामिल हैं ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, भारत के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन. तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अबतक बेहद खराब रहा है. हालांकि राजस्थान के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने विस्फोट शतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया है.
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पर काव्या ने लगाया 14-14 करोड़ का दांव
काव्या मारन ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पर 14-14 करोड़ का दांव लगाया. दोनों स्टार खिलाड़ियों पर उन्होंने बढ़-चढ़कर बोली लगाया था. उस समय उन्हें लग रहा होगा कि ये खिलाड़ी उन्हें एक बार फिर आईपीएल का चैंपियन बनाएंगे. तीसरे खिलाड़ी ईशान किशन पर काव्या मारन ने 11.25 करोड़ रुपये खर्च किए और अपनी टीम में शामिल किया. पहले मैच में जब हैदराबाद ने विस्फोटक जीत दर्ज की थी, तब सोशल मीडिया में यूजर्स बोलने लगे थे कि काव्या ने ‘राक्षसों’ को टीम में शामिल किया है. लेकिन पांच मैच के बाद टीम केवल 2 अंक लेकर अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद है.
ईशान किशन का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
ईशान किशन ने तूफानी शतकीय पारी के साथ आईपीएल 2025 का आगाज किया था. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी. 47 गेंदों का सामना कर उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के जमाए थे. लेकिन उस मुकाबले के बाद उनका बल्ला खामोश हो गया. 5 मैच खेलकर ईशान ने अबतक कुल 127 रन बनाए हैं. ईशान ने 106, 0, 2, 2 और 17 रन बनाए हैं.
ट्रेविस हेड का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने पहले मैच में 67 रनों की शानदार पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद उनका भी फॉर्म खराब हो गया. हालांकि लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 47 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. अबतक 5 मैचों में हेड ने एक अर्धशतक की मदद से कुल 148 रन बनाए हैं. उन्होंने 67, 47, 22, 4 और 8 रन बनाए हैं.
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा के लिए भी आईपीएल 2025 बेहद खराब रहा है. अबतक उन्होंने केवल 51 रन बनाए हैं. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में 24 रनों की पारी खेली थी, जो पांच मैच के बाद उनका उच्चतम स्कोर रहा है. उन्होंने 24, 6, 1, 2 और 18 रन बनाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










