ePaper

IPL 2021, SRH vs RCB : तुमसे न हो पाएगा पांडे जी- हैदराबाद की हार के बाद फैंस से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स तक मनीष पांडे पर निकाली भड़ास

Updated at : 15 Apr 2021 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021, SRH vs RCB : तुमसे न हो पाएगा पांडे जी- हैदराबाद की हार के बाद फैंस से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स तक मनीष पांडे पर निकाली भड़ास

IPL 2021, SRH vs RCB Match Highlights: हैदराबाद के इस हार के बाद मनीष पांडे (Manish Pandey) पर फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी धीमी बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई

विज्ञापन

IPL 2021, SRH vs RCB Match Highlights: चेन्नई के चेपॉक स्टेडिम में खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के छटवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने पहली पारी में 149 रन बनाए और जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) 20 ओवर में 143 रन ही बना सका. हैदराबाद के इस हार के बाद मनीष पांडे (Manish Pandey) पर फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी धीमी बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई

कल खेले गये मुकाबले में एक समय 14वें ओवर में एक विकेट पर 96 रन बना चुके सनराइजर्स की टीम मैच आसानी से जीतती नजर आ रही थी. हैदराबाद को एक समय पर उसे 24 गेंद में 35 रन की जरूरत थी और खतरनाक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और मनीष पांडे क्रीज पर थे.इसके बाद स्पिनर अहमद ने 17वें ओवर में पहली गेंद पर बेयरस्टॉ (12), दूसरी पर मनीष पांडे (39 गेंद में 38 रन) और आखिरी गेंद पर अब्दुल समाद (0) आउट किया. आउट होने के बाद ही मनीष पांडे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे.

आरसीबी के खिलाफ मनीष पांडे की बल्लेबाजी देख लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए कहा कि इनसे न हो पाएगा. T20 खेलने का तरीका भूल गए हैं पांडे जी. मनीष पांडे को कब और कैसे बल्लेबाजी करनी है, लगता है अब ये पता ही नहीं रहा. वहीं आशीष नेहरा ने एक स्पोर्ट्स साइट से बात करते हुए कहा कि ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और इशान किशन जैसे प्लेयर दबाव में ये परिस्थितियों के हिसाब से खेलते हैं. यही वजह है कि मनीष पांडे अब काफी पीछे रह गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola