ePaper

IPL 2021 SRH vs RCB : कोहली के साथ हुआ अनोखा संयोग, आप भी जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

Updated at : 15 Apr 2021 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 SRH vs RCB : कोहली के साथ हुआ अनोखा संयोग, आप भी जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

Chennai: Virat Kohli, captain of Royal Challengers Bangalore during Vivo Indian Premier League 2021 match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore, at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, April 9, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI04_09_2021_000262A)

IPL 2021, SRH vs RCB, Amazing coincidence with virat Kohli, first time in IPL history आईपीएल 2021 के 6ठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के साथ एक गजब का संयोग हुआ. आईपीएल इतिहास में शायद ऐसा संयोग पहले कभी नहीं हुआ होगा.

विज्ञापन
  • विराट कोहली के साथ आईपीएल में हुआ गजब का संयोग

  • मुंबई के खिलाफ प्रदर्शन को हैदराबाद के खिलाफ दोहराया

आईपीएल 2021 के 6ठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के साथ एक गजब का संयोग हुआ. आईपीएल इतिहास में शायद ऐसा संयोग पहले कभी नहीं हुआ होगा.

दरअसल विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ जितने रन बनाये, ठीक उतने ही रन उन्होंने आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाये थे. मजेदार बात तो ये भी है कि उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में जीतने चौके लगाये थे, ठीक उतने की चौके हैदराबाद के खिलाफ भी लगाये. जितने गेंदों का सामना उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में किये थे, ठीक उतने की गेंदों का सामना हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी किये.

https://twitter.com/DenofRohit/status/1382348849356808194

कोहली ने मुंबई के खिलाफ मैच में ओपनिंग करते हुए 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाये थे. ठीक यही संयोग हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी हुआ. कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ भी 29 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाये.

Also Read: IPL 2021 SRH vs RCB : आउट होने के बाद कोहली ने खोया आपा, कुर्सी पर उतारा गुस्सा, देखें VIDEO

इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट भी एक समान रहा. कोहली ने दोनों ही मैचों में एक समान 113.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये. मेजदार बात ये भी है कि कोहली ने दोनों ही मैच में एक भी छक्का नहीं लगाया. इसके अलावा एक और संयोग कोहली के साथ हुआ कि दोनों की मैच में एक जैसे रन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही बनाये.

Also Read: IPL 2021 MI vs KKR : मुंबई ने केकेआर के जबड़े से छीनी जीत, सहवाग ने अंडरटेकर का वीडियो शेयर कर ऐसे लिये मजे

गौरतलब है कि विराट कोहली और मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ 149 रन बनाये. वहीं कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने मुंबई को पहले मुकाबले में चेन्नई के चेपक स्टेडियम में हराया था.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola