IPL 2021 Orange Cap : 'गब्बर' के कहर से कोई नहीं बच पाया, ऑरेंज कैप की दौड़ में धवन 'शिखर' पर

Mumbai: Shikhar Dhawan of Delhi Capitals raises his bat after scoring a fifty during match 11 of the Indian Premier League 2021 between the Delhi Capitals and the Punjab Kings, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Sunday, April 18, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_18_2021_000255B)
IPL 2021 Orange Cap, Shikhar Dhawan, highest run-scorer, KL Rahul, Duplessis, Prithvi Shaw आईपीएल 2021 में अबतक 29 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें दिल्ली की टीम 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है, तो लगातार 6 मैच हार कर हैदराबाद की टीम सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है.
आईपीएल 2021 में अबतक 29 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें दिल्ली की टीम 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है, तो लगातार 6 मैच हार कर हैदराबाद की टीम सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है.
इधर आईपीएल 2021 के ऑरेंज कैप पर शिखर धवन का कब्जा है. हालांकि इसमें पंजाब के कप्तान केएल राहुल, चेन्नई के फॉफ डुप्लेसिस और दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है.
शिखर धवन ने 8 मैचों की 8 पारियों में अबतक 380 रन बना लिये हैं. जिसमें उनका औसत 54.29 का रहा है. धवन ने अब तक 8 छक्के और सबसे अधिक 43 चौके भी जमाये हैं. हालांकि इसके बावजूद धवन के बल्ले से अब तक एक भी शतक नहीं निकला है. उन्होंने 3 अर्धशतक जमाये हैं और एक बाद 90 से अधिक रन भी बनाया है.
धवन के बाद सबसे अधिक रन बनाने वालों में पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल 7 मैचों में 331 रन बनाये हैं. जिसमें दो बार 90 से अधिक रन बनाये हैं और 4 बार अर्धशतक भी जमाया है. उनका मौजूदा सीजन में उच्चतम स्कोर 91 रन है. हालांकि केएल राहुल सर्जरी के कारण फिलहाल आईपीएल से बाहर हैं और उनकी वापसी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.
Also Read: आईपीएल 2021 रद्द नहीं कर पाने की आखिर क्या है वजह ? बीसीसीआई को सता रही इस बात की चिंता
ऑरेंज कैप की दौड़ में चेन्नई के फॉफ डुप्लेसिस ने भी बड़ी दावेदारी पेश की है. उन्होंने अब तक 7 मुकाबलों में 320 रन बनाये हैं. जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक और एक बार 90 या उससे अधकि के आंकड़े को छुआ है. ऑरेंज कैप की दौड़ में दिल्ली के पृथ्वी शॉ ने भी अच्छी दावेदारी पेश की है. पृथ्वी शॉ ने अब तक 8 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 308 रन बनाये हैं.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




