ePaper

युवराज सिंह ने लगाए 6 छक्के, 26 गेंद पर जड़ दिया पचासा, कंगारुओं की उड़ाई धज्जियां

Updated at : 13 Mar 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
International Masters League 2025: Yuvraj Singh

International Masters League 2025: Yuvraj Singh

International Masters League 2025: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह अब भी मैदान पर उतरते हैं तो उनका जलवा रहता है. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के सेमीफाइनल में भारत की ओर से उन्होंने 26 गेंद पर 6 छक्के की मदद से पचासा जड़ दिया.

विज्ञापन

International Masters League 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला सेमीफाइनल रायपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज युवराज सिंह का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिला है. भारत मास्टर्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. पवन नेगी के आउट होने के बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह क्रीज पर आते ही धमाका मचाना शुरू कर दिया. उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए 6 छक्कों की मदद से 26 गेंद पर 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलर के साथ उन्होंने 47 रनों की साझेदारी की.

सचिन तेंदुलकर ने 30 गेंद पर बनाए 42 रन

सचिन तेंदुलकर ने भी 30 गेंद पर 42 रन बनाए और भारत को एक तेज और शानदार शुरुआत दिलाई. युवराज अंत में 59 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और एक चौका लगाया. जब तक युवराज क्रीज पर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी परेशान दिखे. उनका विकेट गिरने के बाद कंगारुओं ने राहत की सांस ली, तब तक भारत 150 के स्कोर तक पहुंच चुका था. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

शुरुआती झटके से परेशान हुआ भारत

भारत को दूसरे ही ओवर में पहला झटका तब लगा, जब अंबाती रायुडू 5 रन बनाकर आउट हो गए. सचिन ने कुछ बड़े शॉट खेले और टीम के रनों की गति बढ़ाई, लेकिन पावर प्ले के ठीक बाद पवन नेगी आउट हो गए. नेगी ने 14 रनों की छोटी पारी खेली. फिर युवराज सिंह आए और उन्होंने एक छोर से लगातार बड़े हिट लगाने शुरू कर दिए. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. युवराज और सचिन की पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 220 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 221 रन बनाने होंगे. अब भारतीय गेंदबाजों को कोई बड़ा कारनामा करना होगा.

यह भी पढ़ें…

जिस टीम को नहीं समझा काबिल, चैंपियंस ट्रॉफी में उसके प्रदर्शन से गदगद रिकी पोंटिंग, कहा बहुत जल्द जीतेगी ICC ट्रॉफी

2027 विश्वकप तक भारत खेलेगा 27 वनडे मैच, कब और किन टीमों से होगा मुकाबला जानें फुल शेड्यूल

खुल गई पोल, फटेहाल निकला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड! अब खिलाड़ियों की मैच फीस में करेगा कटौती

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola