HBD Harmanpreet: ‘विमेंस डे’ के दिन हुआ था इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत का जन्म,महिला क्रिकेट को दिलाई अलग पहचान

Happy Birthday Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक हैं. खास बात यह है कि उनका जन्म विमेंस डे के दिन हुआ था. हरमन फिलहाल WPL में मुंबई इंडियंस की कप्तान कर रही हैं.
Happy Birthday Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. हरमनप्रीत का जन्मदिन बहुत खास है क्योंकि उनका जन्म विमेंस डे के दिन हुआ था. विमेंस डे के दिन जन्मी हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है. मौजूता वक्त में वह भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ा सितारा हैं. हरमनप्रीत फिलहाल महिला प्रीमियर लीग खेल रही हैं. यहां वह मुंबई इंडियंस की कमान संभाले हुए हैं.
हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था. हरमन को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था. उन्होंने स्कूल के दिनों से क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी. उन्होंने सबसे पहले लड़कों के साथ क्रिकेट खेला था. इसके बाद हरमन 2014 में मुंबई चली गईं यहां उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए काम करना शुरु कर दिया था. हरमनप्रीत कौर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्हें सहवाग की तरह ही आक्रमक अंदाज में बैटिंग करना पसंद आता है.
2⃣7⃣8⃣ international games 👍
6⃣4⃣1⃣8⃣ international runs 👌
Highest score by a #TeamIndia batter in an innings in Women's ODI World Cup 🔝
1⃣st cricketer to play 1⃣5⃣0⃣ T20Is 🫡Here's wishing India captain @ImHarmanpreet a very happy birthday 🎂 👏 pic.twitter.com/l7rS2PDoV7
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 8, 2023
हरमनप्रीत कौर भारत के लिए 150 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं. उनसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच आज तक किसी ने नहीं खेला है. वहीं उन्होंने अपने करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 278 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 6418 रन बनाए हैं. हरमन भारत की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साल 2018 में शानदार 171 रनों की पारी खेली थी.
Also Read: IND vs AUS: इन दो बदलाव के साथ आखिरी मुकाबले में उतर सकती है टीम इंडिया, जानिए संभावित Playing 11
आपको बता दें कि हरमनप्रीत फिलहाल भारत में खेली जा रही महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं. हरमन का जलवा यहां भी देखने को मिल रहा है. अबतक उनकी टीम ने इस लीग में दो मुकाबले खेले हैं. इनदोनों मैचों में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




