Ind vs WI, 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा- पहली पारी में भारत 286 रन आगे

Updated:
विज्ञापन
Dhruv Jurel

ध्रुव जुरेल (बाएं) रविंद्र जडेजा के साथ अपना शतक का जश्न मनाते हुए

India vs West Indies, 1st Test: भारत ने दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पकड़ मजबूत कर ली है. भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बना लिया है. वाशिंगटन सुंदर 9 और रवींद्र जडेजा 104 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं. पहली पारी में भारत ने कुल 286 रनों की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

India vs West Indies, 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. लोकेश राहुल (100) और ध्रुव जुरेल (125) के बाद रविंद्र जडेजा (नाबाद 104) ने भी शतकीय पारी खेली. जडेजा ने अब तक 176 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकल चुके हैं. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 36, साईं सुदर्शन ने 7 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली.

जडेजा और जुरेल के बीच 5वें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी

रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने 5वें विकेट के लिए 206 रन की लंबी साझेदारी निभाई. जिससे पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के लिए वापसी के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं.

162 रन पर सिमटी थी वेस्टइंडीज की पहली पारी

इससे पहले मोहम्मद सिराज और बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से धरासायी हो गई और केवल 162 रन पर ढेर हो गई. बुमराह ने 3 और सिराज ने 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज टीम की कमर तोड़ दी. कुलदीप यादव ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने भी एक विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: कप्तान गिल ने रचा इतिहास, 47 साल बाद सुनील गावस्कर के क्लब में हुई एंट्री, रिकॉर्ड जान हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola