Coronavirus Outbreak : भारत दौरे पर कोहली सेना से हाथ नहीं मिलाएंगे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak : भारत दौरे पर कोहली सेना से हाथ नहीं मिलाएंगे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी

मार्क बाउचर ने कहा, कोरोना के डर से भारत दौरे पर हाथ मिलाने के रिवाज से बचेगी अफ्रीकी टीम

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण अफीका को कोच मार्क बाउचर ने कहा कि कोरोना वायरस के डर से भारत दौरे पर उनकी टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाने के रिवाज से बचने की कोशिश करेंगे.

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 49 मामले सामने आये है और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की शृंखला के लिए सोमवार को तड़के यहां पहुंची. बाउचर ने कहा कि टीम ‘कड़ाई से’ स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकाल का पालन करेगी। बाउचर ने यहां से रवाना होने से पहले कहा, जहां तक हाथ मिलाने का सवाल है तो जो चिंता है उसे देखते हुए मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को उससे बचाने के लिए जो जरूरत होगी वह करेंगे.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर ने कहा, मुझे लगता है यह खिलाड़ियों के सम्मान के बारे में ना कि कुछ फैलाने के लिए. उन्होंने कहा, हमारे साथ सुरक्षा अधिकारी है और अगर स्वास्थ्य से जुडी चिंता हुई तो हम उन्हे सूचित करेंगे और जो निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे. अगर उन्हें लगा कि ऐसा करना खतरनाक है तो हम हाथ मिलाने से बचेंगे.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अब तक चीन में 3,119 लोगों की जान जा चुकी है और 80,700 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. वहीं भारत में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 49 हो गयी है. कोरोना को लेकर केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारें अलर्ट पर हैं. कई दौर की बैठकें हो रही हैं. हालांकि केंद्रीय स्‍वास्थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने साफ किया है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानियां बरतनें की जरूरत है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola