IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए काल बने कोहली, शतक जड़कर मेजबान को किया बाहर
Virat Kohli
IND vs PAK: टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है. भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 242 का लक्ष्य 42.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
विराट कोहली के नाबाद शतक और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान के 241 रनों के जवाब में भारत ने 42.2 ओवर में 244 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम किया. विराट ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और भारत को जीत दिला दी. भारत इस जीत के साथ लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है. अब भारत का मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.
पांड्या आउट, भारत को चौथा झटका
टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को जीत के लिए अब 19 रनों की जरूरत है, जबकि 10 ओवर बचे हुए हैं.
अर्धशतक जड़कर श्रेयस आउट, भारत को तीसरा झटका
टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है. उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत को 242 के लक्ष्य के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
श्रेयस अय्यर ने पूरा किया अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने सिंगल लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. 63 गेंद में 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. विराट कोहली और अय्यर के बीच 116 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई है.
विराट कोहली ने जड़ा पचासा
विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 27वें ओवर की पहली गेंद पर नशीम शाह को चौका जड़ा और अपने 50 रन पूरे कर लिए. कोहली काफी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. फैंस को उनके बल्ले से शतक का इंतजार है.
भारत को दूसरा झटका, गिल हुए बोल्ड
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बोल्ड हो गए हैं. वह अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 46 रन की बेहतरीन पारी खेली. गिल को अबरार ने बोल्ड किया. क्रीज पर विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं. भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए