भारत बनाम बांग्लादेश: बांग्लादेश ने छह रन से जीता मुकाबला, शुभमन गिल का शतक बेकार
भारत बनाम बांग्लादेश: एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम को शुक्रवार को सुपर चार के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों छह रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह अलग बात थी कि भारत ने विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया था. तिलक वर्मा को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला और वह एक गलती के कारण महज पांच रन के स्कोर पर आउट हो गये. बांग्लादेश के 265 रन के जवाब में शुभमन गिल एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने 121 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन एक छोर से लगाता विकेटों के पतन ने भारत को परेशान किया और अंत में भारत आखिरी ओवर में सात रन से पीछे रह गया.
बांग्लादेश के खिलाफ सात रनों से हारा भारत
बांग्लादेश से मिले 266 रन के लक्ष्य को हासिल करने में भारत नाकाम रहा और छह रनों से मुकाबला हार गया. एशिया कप के आखिरी सुपर चार मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए, लेकिन शाकिब अल हसन और तौहीद हृदोय ने शतकीय साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला. एक समय बांग्लादेश के चार बल्लेबाज जहां 59 रन पर आउट हो गये थे, वहीं भारत को पांचवां विकेट गिराने में 160 रनों तक का इंतजार करना पड़ा. बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए. जवाब में भारतीय पारी 49.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गयी. शुभमन गिल ने 121 रनों बहादुरी वाली पारी खेली. भारत को यह 6 रन से हार को एशिया कप के आगे के शेड्यूल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. भारत रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगा.
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव: भारत को आठवां झटका
टीम इंडिया को शार्दुल ठाकुर के रूप में आठवां झटका लगा है. भारत के लिए जीत अब मुश्किल लग रही है. हालांकि अक्षर पटेल एक छोर पर जमे हुए हैं. मोहम्मद शमी बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव: गिल आउट, भारत को सातवां झटका
भारत और बांग्लादेश के बीच शतक जड़ने वाले शुभमन गिल भी आउट हो गये हैं. गिल 121 रन बनाकर आउट हुए. गिल ने 133 गेंद पर आठ चौके और पांच छक्के की मदद से एक बेहतरीन पारी खेली. भारत को सातवां बल्लेबाज आउट हो गया है. भारत को जीत के लिए 34 गेंद पर 48 रनों की जरूरत है. अक्षर पटेल के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव: शुभमन गिल ने जड़ा शतक
शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है. उन्होंने 117 गेंद पर छह चौके और चार छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और गिल ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा. उन्होंने पारी को संभलते हुए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव: रवींद्र जडेजा आउट, भारत को छठा झटका
रवींद्र जडेजा के रूप में टीम इंडिया को छठा झटका लगा है. भारत को जीत के लिए अब भी करीब 100 रनों की दरकार है. अक्षर पटेल नये बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं. दूसरे छोर पर शुभमन गिल शतक के करीब हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव: भारत को पांचवां झटका, सूर्या आउट
टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव आउट हो गये हैं. उन्होंने 34 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली. स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में सूर्या शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गये. भारतीय पारी लड़खड़ा गयी है. रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हैं.
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए