India vs Australia: दिल्ली में दूसरे टेस्ट की सभी टिकट बिके, खचाखच भरे स्टेडियम में होगा मुकाबला

Updated at : 14 Feb 2023 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
India vs Australia: दिल्ली में दूसरे टेस्ट की सभी टिकट बिके, खचाखच भरे स्टेडियम में होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा. इस टेस्ट के लिए सभी टिकटें बिक चुकी हैं. मैच खचाखच भरे स्टेडियम में होने की उम्मीद है. नागपुर टेस्ट में भी दर्शक मौजूद थे, लेकिन स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ नहीं था. भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से नयी दिल्ली में शुरू हो रहा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जायेगा. दिसंबर 2017 के बाद दिल्ली में यह पहला टेस्ट मैच हो रहा है. भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. नागपुर में खेले गये पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी.

रोहित शर्मा ने काफी समय बाद जड़ा शतक

कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में 120 रनों की शानदार पारी खेली थी. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी अर्धशतक जड़ा था. गेंदबाजी में भी जडेजा का जलवा रहा था. उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट चटकाये थे. डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने मंगलवार को पीटीआई से कहा कि सारी टिकटें बिक चुकी हैं और हम स्टेडियम दर्शकों के खचाखच भरे होने की उम्मीद कर रहे हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में मोटे तौर पर बैठने की क्षमता 40,000 है.

Also Read: IND vs AUS Test: पठान फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आये विराट कोहली और रवींद्र जडेजा, Video वायरल
24000 टिकटें बिकीं

अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट मैच के लिए कुल 24,000 टिकट बिक्री के लिए रखे गये थे, जिनमें से सारे टिकट बिक गये. जबकि 8000 टिकटें डीडीसीए सदस्यों के बीच वितरित किये गये थे, जो नियम है. शेष सीटों का उपयोग खेल में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए किया जायेगा. खेल के लिए सुरक्षा प्रदान करने वाले परिवारों के लिए स्टैंड का एक भाग भी आरक्षित है.

पहले टेस्ट में भारतीय स्पिनरों ने किया कमाल 

नागपुर टेस्ट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर दर्शकों के मन में टेस्ट मैच देखने की जिज्ञासा बढ़ी है. पहली पारी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर समेट दिया था. फिर भारत ने 400 से ज्यादा रन बनाये. जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को रविचंद्रन अश्विन ने ढेर कर दिया. अश्विन ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाये. अश्विन और जडेजा ने दोनों पारियों में 15 बल्लेबाजों को आउट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola