ePaper

IND vs AUS Test: पठान फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आये विराट कोहली और रवींद्र जडेजा, Video वायरल

Updated at : 12 Feb 2023 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS Test: पठान फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आये विराट कोहली और रवींद्र जडेजा, Video वायरल

India vs Australia Test: विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को इंनिंग्स ब्रेक के दौरान शाहरूख खान की फिल्म पठान के एक गाने पर डांस करते देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ ही है. भारत ने खेल के तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी ओर 132 रनों से हरा दिया है. कह सकते हैं कि रोहित शर्मा की टीम ने इस मुकाबले को केवल ढाई दिनों में समाप्त कर दिया. इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ा दी है.

डांस करते दिखे विराट-जडेजा

इस मैच में टीम इंडिया का ऐसा दबदबा था कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अर्धशतक के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया. पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट झटके और पूरी टीम को 177 रन पर समेट दिया. तीसरे दिन के पारी के ब्रेक के दौरान भारतीय खिलाड़ी भी काफी रिलैक्स दिखे. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शाहरूख खान की फिल्म पठान के गाने पर डांस करते देखा गया.

पठान के गाने पर किया डांस

भारत के अपनी पहली पारी में 223 रनों की बड़ी बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के समय कुछ भारतीय खिलाड़ी जल्दी मैदान पर इकट्ठे हो गये थे. ये खिलाड़ी टीम के बाकी खिलाड़ियों की प्रतिक्षा कर रहे थे. इसी दौरान कोहली को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की नयी फिल्म ‘पठान’ के एक गाने ‘झूमे जो पठान’ पर स्टेप करने की कोशिश करते देखा गया. जडेजा भी कोहली का साथ दे रहे थे.


भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

मैच की बात करें तो भारत ने मैच खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगाया. उन्हें केवल एक ही सत्र की आवश्यकता थी. जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपने 11वें पांच विकेट के साथ पहली पारी में भारत के लिए स्टार गेंदबाज थे, तो दूसरी पारी में अश्विन ने पांच विकेट चटकाये थे. अश्विन के करियर का यह 31वां पांच विकेट लिया था. दूसरी पारी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में महज 91 रन पर समेटकर मैच जीत लिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola