29 गेंदें, 8 छक्के और 94 रन…श्रीलंका के खिलाफ वैभव ने मचाई तबाही
वैभव सूर्यवंशी
IND A vs SL A: दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई-नेशन वनडे सीरीज का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर श्रीलंका-ए के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.
IND A vs SL A: दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने उनके इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. शुरुआती 15 ओवरों में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 153 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है.
94 रन बनाकर आउट हुए सूर्यवंशी
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबले में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 94 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने अपनी पारी में बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए सिर्फ 29 गेंदे खेलीं और 10 चौके व 8 छक्के लगाए. उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अरच्चिगे ने आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई. अरच्चिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सूर्यवंशी मिसटाइम कर बैठे और मिड-ऑफ पर विजयकांत वियासकांत ने उनका कैच पकड़ लिया.
Aand he finishes on 94 off 29!
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 21, 2026
No century, but it was still an incredible batting show with 10 fours, 8 sixes and a strike rate of 324.14 💥💥💥 https://t.co/9Bmpc3KOru pic.twitter.com/jVAE2NQjSo
वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास
ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (16 गेंद, साल 2015) के नाम दर्ज है. सूर्यवंशी ने भले ही डिविलियर्स से 5 गेंदें कम ली हैं, लेकिन इंडिया-ए के मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा न मिलने के कारण इस पारी को आधिकारिक इंटरनेशनल रिकॉर्ड में जगह नहीं मिलेगी. हालांकि, इस युवा खिलाड़ी ने अपनी टाइमिंग और आक्रामकता से यह साबित कर दिया है कि वे बड़े मंच के खिलाड़ी हैं.
🚨 Toss 🚨
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
Sri Lanka A have won the toss and elected to bowl first in the Final of the #TriNationSeries
Updates ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA
भारतीय टीम में एक बदलाव
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. उन्होंने पिच के मिजाज को देखते हुए 300 रन के स्कोर को अच्छा माना है. टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो फाइनल के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव करते हुए अशोक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. भारतीय टीम आज तीन स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है.
चेज करना चाहती है श्रीलंकाई टीम
खिताबी मुकाबले में श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. टॉस के वक्त कप्तान ने अपनी रणनीति साफ करते हुए कहा कि दांबुला के मैदान पर शाम के वक्त बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है, यही वजह है कि उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा पसंद करेगी. खिताबी भिड़ंत के लिए श्रीलंकाई टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए मोहम्मद शिराज को शामिल किया है.
दोनों टीमों का प्लेइंग-11
भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन.
विशेन हलामबागे से हुए विवाद के बाद चर्चा में हैं वैभव सूर्यवंशी
इस बड़े फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में बने हुए हैं. इसकी वजह 15 जून को लीग स्टेज के दौरान श्रीलंका-ए के खिलाफ हुआ एक विवाद है. सुपर ओवर में मिली हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे ने वैभव पर कुछ उकसाने वाली टिप्पणियां की थीं, जिससे नाराज होकर सूर्यवंशी ने उन्हें धक्का दे दिया था. मैदान पर हुई इस तीखी बहस के बाद आज दोनों टीमें और ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर खिताबी मुकाबले में एक-दूसरे के सामने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ritu Raj
प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










