India A vs South Africa A Unofficial ODI: दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी मुकाबले में दर्ज की जीत, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2025 7:53 PM
ऋतुराज गायकवाड़
India A vs South Africa A Unofficial ODI: दक्षिण अफ्रीका की ए टीम ने बुधवार को अनऑफिशियल वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ए को 73 रनों से हरा दिया. हालांकि भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रही. मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया था.
India A vs South Africa A Unofficial ODI: अनऑफिशियल वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में केवल 252 रन पर ही ऑल आउट हो गई.
बेकार गई ईशान किशन और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारी
भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और आयुष बडोनी ने शानदार अर्धशतक जमाया. हालांकि इसके बावजूद टीम जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं रही. किशन ने 67 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली. जबकि आयुष बडोनी ने 66 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 25, अभिषेक शर्मा ने 11, तिलक वर्मा 11, रियान पराग 17, निशांत सिंधु 10, मानव सुथार 23 और प्रसिद्ध कृष्ण ने 23 रनों की पारी खेली.
दक्षिण अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी ने किया कमाल
दक्षिण अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रिवाल्डो मूनसामी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी बनी. जिसमें लुआन-ड्रे प्रीटोरियस 123 और रिवाल्डो मूनसामी ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली.
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस प्लेयर ऑफ दी मैच और ऋतुराज गायकवाड़ प्लेयर ऑफ दी सीरीज बने
123 रनों की बेहतरीन पारी के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ दी सीरीज से सम्मानित किया गया. गायकवाड़ ने तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 210 रन बनाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










