Ind vs Nz, 3rd Test, Mumbai: जडेजा का पंजा और कीवी निढाल, भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य
Champions Trophy: Ravindra Jadeja
Ind vs Nz: मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य है. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 176 रन पर ऑलआउट हो गई. स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए.
Ind vs Nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट में पहली पारी में 28 रन से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में अपने सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 147 रन की जरूरत है. भारत को ओपनर शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा से अच्छी पारी की उम्मीद होगी. पहली पारी में भारतीय टीम के मध्यक्रम में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड से लीड ले पाया. शुभमन ने 90 रन तो पंत ने तेज तर्रार 59 रन बनाए.
न्यूजीलैंड दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करता नजर आया. कीवी पारी में विल यंग ने 51 रन बनाए. उनके अलावा अन्य कोई भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया. भारतीय गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए. मैच के तीसरे दिन कल के नाबाद अजाज पटेल और रोर्रुके बैटिंग करने उतरे, लेकिन दिन के तीसरे ओवर में ही अजाज पटेल जडेजा के शिकार बने. जडेजा ने अपनी कल की बची तीन गेंदें फेंकी. उनके पांच विकेट पूरे करने के लिए कप्तान रोहित ने सुबह ही उन्हें गेंदबाजी के लिए बुला लिया. जडेजा ने 15 वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का अद्भुत कारनामा दोहराया. जडेजा ने इस मैच में 10 विकेट भी पूरे किए. इस मैच में अश्विन ने 3 विकेट लिए जबकि आाकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए.
भारत को जीत के लिए 147 रन बनाने हैं और आज मैच का तीसरा दिन ही है. पूरी सीरीज में फ्लॉप रही भारतीय बैटिंग लाइन अप को इस मैच में अपना सम्मान बचाने का अच्छा मौका है. भारत तीन मैचों की सीरीज 2-0 पहले ही हार चुका है. इस मैच को जीतकर वह न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप से रोक सकती है. भारत में 1988 के बाद टेस्ट मैच जीतने वाले कीवी टीम ने क्रिकेट इतिहास में भारत में पहली बार सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया. भारत के पास ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से पहले आत्मविश्वास वापस पाने का अच्छा मौका है और वह इसे नहीं गंवाना चाहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










