Ind Vs Eng: सीरीज पर कब्जा करने से चूका भारत, इंग्लैंड ने 26 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

India vs England T20 2025 Cricket Match Live Score and Updates

India vs England 3rd T20 2025 Cricket Match, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा अहम मुकाबला हार के साथ समाप्त हुआ. इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. अब यह सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है. भारत के पास तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का मौका था, लेकिन बल्लेबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया.

विज्ञापन

26 रन से हारा भारत, सीरीज में 2-1 से मिली बढ़त

भारत ने तीसरा मुकाबला गंवाकर सीरीज पर कब्जा करने का मौका खो दिया है. तीसरे टी20 मैच में भारत को राजकोट में इंग्लैंड के हाथों 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत की बल्लेबाजी लचर रही, जिसकी वजह से यह मुकाबला हाथ से निकल गया. टीम इंंडिया के पास इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का मौका था, लेकिन इंतजार अब और बढ़ गया है. 31 जनवरी को होने वाले चौथे मुकाबले पर सभी की निगाहें होंगी.

भारत को जीत के लिए 12 गेंद पर बनाने होंगे 41 रन

पिछले ओवर में भारत ने अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया. उस ओवर से केवल 9 रन आए. अब भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 41 रन बनाने होंगे. हार्दिक पांड्या अब भी क्रीज पर है और उनका साथ देने ध्रुव जुरेल आए है. जुरेल के पास खुद को साबित करने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है.

भारत को जीत के लिए 3 ओवर में चाहिए 50 रन

टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 3 ओवर में 50 रनों की जरूरत है. पिछले ओवर से भारत के लिए 14 रन आए.

भारत को 4 ओवर में जीत के लिए चाहिए 64 रन

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा मुकाबला जीतने के लिए 4 ओवर में यानी कि 24 गेंद पर 64 रनों की जरूरत है. क्रीज पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मौजूद हैं.

भारत को जीत के लिए चाहिए 48 गेंद पर 87 रन

भारत को जीत के लिए अब भी 48 गेंद पर 87 रनों की जरूरत है. भारत ने अब तक अपने 4 विकेट गंवा दिए है. हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर है.

आदिल राशिद ने तिलक वर्मा को किया आउट, भारत को चौथा झटका

पिछली कई पारियों से नॉटआउट चल रहे तिलक वर्मा को आदिल राशिद ने तीसरे टी20 में आउट कर दिया है. तिलक 18 रन बनाकर आउट हुए हैं. भारत को चौथा झटका 68 के स्कोर पर लगा है. एक बार फिर भारत संकट में है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola