Live Updates

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: 192 का लक्ष्य और टीम इंडिया 58/4

Updated:
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया और मेहमान टीम ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 58 रन बनाए. केएल राहुल दिन का खेल खत्म होने तक 33 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने दो विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और कप्तान बेन स्टोक्स को एक एक विकेट मिला. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में महज 192 रन पर समेट दिया. हालांकि भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी खास नहीं रही. जायसवाल, करुण नायर और कप्तान गिल आउट हो चुके हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 135 रन बनाने हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola