IND vs AUS: ट्रेविस हेड की शानदार पारी, भारत के खिलाफ शतक किया बच्चे को समर्पित, देखें वीडियो
Travis Head dedicated his century to his newborn son.
IND vs AUS: भारत के खिलाफ हमेशा शानदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड (Travis Head) ने फिर एक बार शतक जड़ दिया है. एडिलेड के दूसरे टेस्ट में हेड ने अपना यह शतक अपने नवजात बच्चे बेबी हैरिसन को समर्पित किया.
IND vs AUS: ट्रेविस हेड, भारत के खिलाफ कई मौकों पर असाधारण पारी खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है. हेड ने पांच मैचों की सीरीज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया है. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे ट्रेविस ने 111 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने मैदान पर मौजूद अपनी पत्नी और बच्चे को यह शतक समर्पित किया.
पर्थ के पहले मैच में असफल रहने वाले ट्रेविस हेड ने एडिलेड के इस मैच में वापसी की. उन्होंने इस शतक के साथ एडिलेड के मैदान पर डे-नाइट टेस्ट में इतिहास रच दिया है. हेड अब पिंक बॉल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मार्नस लाबुशेन के नाम है, जिन्होंने 4 शतक लगाए हैं. वहीं हेड 3 शतक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ हमेशा बड़े मैचों में शानदार खेल दिखाया है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने भारत के हाथ से जीत छीन ली थी. 2023 के एकदिवसीय फाइनल मैच में भी ट्रेविस ने शानदार शतक लगाकर भारत को ट्रॉफी से महरूम कर दिया था.
एडिलेड टेस्ट में भारत ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए. मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा हासिल किया. उन्होंने 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को टिकने का मौका ही नहीं दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. मार्नस लाबुशेन के अर्द्धशतक और ट्रेविस हेड के नाबाद 140 रन की बदौलत अभी तक दूसरे सेशन तक 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की कुल लीड अब 135 रन को पार कर चुकी है. भारत को यहां से मैच अपने पाले में करने के लिए काफी जोर लगाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: बुमराह से परेशान स्टीव स्मिथ, बार-बार हो रहे आउट, देखें आंकड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










