IND vs AUS: बुमराह से परेशान स्टीव स्मिथ, बार-बार हो रहे आउट, देखें आंकड़े

Updated:
विज्ञापन

Jasprit Bumrah

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन भारत को लगातार दो सफलताएं दिलाईं. नाथन मैक्सवीनी और स्टीव स्मिथ दोनों ही उनकी गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए. लेकिन स्टीव स्मिथ के लिए जसप्रीत बुमराह गेंदबाज के रूप में सबसे बड़ी बाधा नजर आते हैं.

विज्ञापन

IND vs AUS:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने जल्द ही दो विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव ला दिया है. 86 रन पर एक विकेट से आगे खेलने उतरी कंगारू पारी ने 17 रन जोड़े और दो विकेट गंवा दिए. नाथन मैक्स्वीनी और स्टीव स्मिथ दोनों ही जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. स्टीव स्मिथ के आउट होने पर फॉक्स क्रिकेट पर कमेंट्री के दौरान ब्रेट ली ने कहा स्टीव विश्वास ही नहीं कर पा रहे. यह आउट होने भयंकर तरीका है. किसी बल्लेबाज के लिए यह भयावह है.

स्टीव स्मिथ वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. उनके नाम 110 टेस्ट मैचों की 197 इनिंग्स में 9702 रन हैं. स्मिथ ने 56.40 के शानदार औसत के साथ 32 शतक और 41 अर्द्धशतक लगाए हैं. लेकिन स्मिथ जसप्रीत बुमराह के आगे पानी भरते नजर आते हैं. स्मिथ बुमराह के सामने पिछली 8 पारियों में केवल 14.50 के औसत से रन बना पाए हैं. इस दौरान उन्होंने 133 गेंदें खेली और केवल 58 रन बना पाए हैं और 4 बार आउट हुए हैं. यह किसी भी गेंदबाज के खिलाफ स्मिथ का सबसे कम औसत है, जिसमें उन्होंने कम से कम 100 गेंदों का सामना किया है.

उड़ा दीं गिल्लियां! इंग्लिश गेंदबाज ने हैट्रिक के साथ न्यूजीलैंड पारी को किया समाप्त

भारत ने गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच की पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए. कप्तान रोहित एक बार फिर नाकाम रहे. पर्थ टेस्ट में 17 महीने बाद शतक लगाकर वापसी करने वाले विराट कोहली भी नहीं चल सके. यशस्वी जायसवाल तो मैच की पहली गेंद पर ही स्टार्क की हवा में घूमती शानदार गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. मिचेल स्टार्क ने पूरी भारतीय टीम को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट लिए. ताजा समाचार तक ऑस्ट्रेलिया दिन रात के इस टेस्ट में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन 64 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बने.

यह भी पढ़ें: गेंद नहीं हाथ से निकला गोला है! श्रीलंकाई गेंदबाज की बॉल पर बल्ला ही टूट गया, देखें वीडियो

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola