IND vs AUS, Perth Test: नहीं चले विराट, भारत की स्थिति नाजुक, कहां देख सकते हैं लाइव फ्री मैच

Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli. File Photo. Image: PTI

IND vs AUS, Perth Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच आज 22 नवंबर से शुरू हो गया. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) पर्थ (Perth Test) के ऑप्टस स्टेडियम (Optus Stadium) में होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत ने इस मैच में तीन विकेट खो दिए हैं. विराट (Virat Kohli) मैदान पर उतरे, लेकिन एकबार फिर वे नाकाम रहे. इस मैच का लाइव प्रसारण डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर जबकि टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है. हालांकि आप इसे टीवी पर फ्री में भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs AUS, Perth Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का शुभारंभ हो गया. ऑस्ट्रेलियाई समर भारतीय क्रिकेट टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कंधों पर है. जसप्रीत ने टॉस जीतकर पहली बाधा पार कर ली है. क्योंकि इस मैदान पर हुए चारों मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनकर चारों मैच अपने नाम किए थे. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले इस मैच को आप डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं. साथ ही इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के सभी नेटवर्क पर हिंदी, बांग्ला, तमिल, मराठी और कन्नड़ भाषा में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. हालांकि इन सभी विकल्पों के लिए आपको पैसे का भुगतान करना पड़ेगा.

विराट कोहली क्रीज पर उतरे

पहले 12 ओवर में पिच पर घास का असर साफ दिख रहा है. भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल एक जीवनदान मिलने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक सके और मिशेल स्टार्क के दूसरे ओवर में बिना कोई रन बनाए डेब्यू कर रहे मैकस्वीनी को कैच थमा बैठे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल भी संघर्ष करते नजर आए और वे भी 23 गेंद में बिना कोई रन बनाए हेजलवुड का शिकार बने. भारतीय टीम के स्टार और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली क्रीज पर उतर चुके हैं. विराट का ऑस्ट्रेलिया मे प्रदर्शन लाजवाब रहा है.

विराट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 13 मैच खेले हैं और उनमें 54.08 की औसत से 1352 रन बनाए हैं. विराट की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि इस बार ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में कोहली छाए रहे. टैबलॉयड हों या दैनिक अखबार विराट की प्रशंसा से भरे लेख लगातार 10 दिनों तक प्रकाशित होते रहे. विराट ने पर्थ के इसी मैदान पर 2018 में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि भारत वह मैच हार गया था, लेकिन विराट की पारी ने बल्लेबाजी का वह कौशल दिखाया जिसने उनके साख में चार चांद लगा दिए. विराट कोहली पिछले कुछ मैचों में ज्यादा सफल नहीं रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पिछली 6 पारियों में विराट मात्र 247 रन बना पाए हैं. इसलिए विराट को इस मैच में बैटिंग करते देखना सबकी चाहत थी, लेकिन विराट ने एक बार फिर निराश किया. विराट एक बार फिर मात्र 5 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच थमा कर चलते बने.

Australia’s josh hazlewood, facing the camera, celebrates with teammates the wicket of india’s devdutt padikkal. Image: pti

फ्री में कैसे देखें?

स्वान नदी के किनारे बने इस खूबसूरत मैदान पर होने वाले टेस्ट मैच को आप फ्री में भी देख सकते है. इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जा रहा है. डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसका जीवंत प्रसारण किया जा रहा है. 22-26 नवंबर तक चलने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को तेज गेंदबाजी में धार देने के लिए पदार्पण का मौका मिला है. जबकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल की अनुपस्थिति में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को मौका मिला है. भारतीय टीम प्रबंधन ने स्पिन धुरंधर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया है. भारत ने 18 ओवर तक 3 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं.

पर्थ टेस्ट का दिन भर का कार्यक्रम 

पर्थ टेस्ट के लिये टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7.20 पर हुआ.   

पहला सेशन- सुबह 7.50 से 9.50 तक चलेगा

—लंच ब्रेक के बाद—

दूसरा सेशन- सुबह 10.30 से 12.30 तक होगा

—टी ब्रेक के बाद—तीसरा सेशन- दोपहर के बाद 12.50 से 2.50 तक होगा.

पर्थ टेस्ट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम

भारत:  यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी (डेब्यू), जसप्रित बुमरा (कप्तान), हर्षित राणा (डेब्यू), मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: नाथन मैकस्वीनी (डेब्यू), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola