Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा, रोहित शर्मा कप्तान, श्रेयस अय्यर की वापसी, शुभमन गिल बने उपकप्तान

Updated:
विज्ञापन

Rohit Sharma and Ajit Agarkar

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में 19 फरवरी से होने वाले ‘मिनी विश्वकप’ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा भी आज शनिवार को हो गई. रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया तो शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान घोषित किया गया है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 Indian squad:भारतीय टीम विस्तार से:

बल्लेबाज : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर

विकेटकीपर: केएल राहुल, ऋषभ पंत

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर

गेंदबाज : जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Champions Trophy 2025 Indian squad announcement Live: गंभीर के साथ रिश्ते पर बोले रोहित:

रोहित शर्मा ने कहा, “गौतम गंभीर ऐसे खिलाड़ी हैं कि एक बार जब हम मैदान पर उतरते हैं, तो वह कप्तान पर भरोसा करते हैं कि वह मैदान पर फैसले लेगा. हमें उन पर इसी तरह का भरोसा है.”

Champions Trophy 2025 Indian squad announcement Live:टीम में वापसी करने और बाहर होने वाले खिलाड़ियों पर बोले रोहित

“शमी एक दिग्गज खिलाड़ी हैं. अर्शदीप के पास अनुभव है और हर्षित में क्षमता है. मुझे पता है कि संख्याओं को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है, लेकिन जायसवाल को देखें- हमने उन्हें हाल के दिनों में वनडे क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद चुना है. कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे. आप सभी को खुश नहीं कर सकते. आप अलग-अलग परिस्थितियों में गेम जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम चाहते हैं.”

Champions Trophy 2025 Indian squad announcement Live:टीम में वापसी करने और बाहर होने वाले खिलाड़ियों पर बोले रोहित

“शमी एक दिग्गज खिलाड़ी हैं. अर्शदीप के पास अनुभव है और हर्षित में क्षमता है. मुझे पता है कि संख्याओं को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल है, लेकिन जायसवाल को देखें- हमने उन्हें हाल के दिनों में वनडे क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद चुना है. कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे. आप सभी को खुश नहीं कर सकते. आप अलग-अलग परिस्थितियों में गेम जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम चाहते हैं.”

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा

Champions Trophy 2025 Indian squad announcement Live:बुमराह इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं

अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड सीरीज के पहले दो वनडे के लिए फिट नहीं हो पाएंगे. इसलिए, उन्होंने उनके स्थान पर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. हर्षित राणा को बुमराह के बैकअप के तौर पर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola