आईसीसी बोर्ड के सदस्य आने वाले टूर्नामेंट को लेकर करेंगे बात
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 7:02 PM
आईसीसी बोर्ड के सदस्य शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कोविड-19 के मद्देनजर अपने कई टूर्नामेंटों को लेकर आपात योजना पर बात करेंगे
आईसीसी बोर्ड के सदस्य शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कोविड-19 के मद्देनजर अपने कई टूर्नामेंटों को लेकर आपात योजना पर बात करेंगे. आईसीसी बोर्ड के कुछ सदस्यों ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि इस कॉन्फ्रेंस कॉल में कोई ठोस फैसले नहीं लिए जाएंगे लेकिन आपात योजनाओं पर बात करने के लिए यह बैठक जरूरी है.
आईसीसी टी-20 पुरूष विश्व कप अक्तूबर नवंबर में होना है. इसके अलावा कई द्विपक्षीय श्रृंखलाएं भी खेली जानी है जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का भी हिस्सा हैं. श्रृंखला रद्द होने पर अंक व्यवस्था को लेकर भी बात की जाएगी. एक सदस्य देश के अधिकारी ने कहा,‘‘ फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया जा सकता क्योंकि हालात कब सामान्य होंगे, कोई नहीं जानता.
सभी सदस्य अपने अपने देशों के हालात की जानकारी देंगे.” उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन हमें योजना तैयार रखनी होगी अगर यह लॉकडाउन दो महीने से ज्यादा खींच गया तो पूरा एफटीपी उथल पुथल हो जाएगा.” वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमों को जून और जुलाई में इंग्लैंड जाना है जबकि न्यूजीलैंड को अगस्त में बांग्लादेश जाना है.
भारत को नवंबर में आस्ट्रेलिया में खेलना है. अधिकारी ने कहा ,‘‘ आदर्श अंक वितरण व्यवस्था पर बात की जाएगी कि दोनों टीमों को 60 अंक देने या नहीं.
फिलहाल टी-20 विश्व कप को कोई खतरा नहीं दिख रहा लेकिन बंद लंबा चलने पर आस्ट्रेलियाई सरकार यात्रा पाबंदियों पर फैसला लेगी. बीसीसीआई की ओर से अध्यक्ष सौरव गांगुली बैठक में भाग लेंगे. उनके उपलब्ध नहीं होने पर सचिव जय शाह भाग ले सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










