Video: स्टैंड पर जहां बैठे थे जय शाह, हार्दिक पांड्या ने वहीं जड़ दिया छक्का, देखें फिर क्या हुआ…
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Mar 2025 9:58 PM
Hardik Pandya and Jay Shah
Hardik Pandya Hit Six: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. भारत के मुकाबले को देखने के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद थे. उन्होंने भारत की जीत का जश्न भी मनाया.
Hardik Pandya Hit Six: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जब विराट कोहली शानदार अर्धशतक जमाकर आउट हुए, तो दुबई स्टेडियम में निराशा छा गई. लेकिन उनका स्थान लेने हार्दिक पांड्या जब मैदान में उतरे और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी, तो स्टेडियम में वापस खुशी की लहर दौड़ गई. पांड्या ने एक छक्का इतना जोरदार मारा कि गेंद सीधे स्टैंड में वहां गिरी, जहां आईसीसी चेयरमैन जय शाह बैठे थे. जय शाह भी पीछे नहीं रहे और गेंद उठाकर वापस मैदान पर फेंक दिया. जय शाह का गेंद उठाकर मैदान पर फेंकने वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
जय शाह के वीडियो पर फैन्स कर रहे कमेंट्स
आईसीसी चेयरमैन जय शाह का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स उनका गेंद फेंकते हुए वीडियो पर तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जय शाह अच्छी फील्डिंग करते हैं.” एक ने लिखा, “दुबई में मैच का लुत्फ उठा रहे थे जय शाह,,, हार्दिक पांड्या का छक्का सीधा जय शाह स्टैंड पर गया जहां वो बैठे थे.”
हार्दिक पांड्या ने खेली तूफानी पारी
हार्दिक पांड्या की पारी छोटी रही, लेकिन वो जबतक मैदान में रहे, गेंद को स्टैंड पर पहुंचाते रहे. उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और 3 छक्के जमाए. उन्होंने 116.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










