मैंने मुल्क को बचाया वरना... पूर्व PCB चीफ ने खोली पाकिस्तान की पोल, ICC को धमकी के बाद इसलिए किया सरेंडर
एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम. फोटो- सोशल मीडिया.
Asia Cup 2025 Handshake Controversy PCB warning and surrender: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ हैंडशेक मामले को तूल देते हुए इतना बड़ा बना दिया कि एशिया कप 2025 के हटने की धमकी तक दे डाली. लेकिन बाद में फिर अपनी ही बात से पलटते हुए खेलने को लौटा. हालांकि पाकिस्तान के सरेंडर के पीछे कारण कुछ और था, जिसका खुलासा पूर्व पीसीबी प्रमुख ने किया है.
Asia Cup 2025 Handshake Controversy PCB warning and surrender: भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठवां मैच एक सामान्य मैच था. टीम इंडिया पहलगाम हमले के बाद इस मैच को ने खेलने के लिए घर पर भारी दबाव झेल रही थी. भारतीय जनता के तमाम विरोध के बावजूद मेन इन ब्लू ने पाकिस्तान के विरुद्ध मैदान पर कदम रखा, लेकिन अपने विरोध को हाथ न मिलाकर दर्शाया. टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. बिना किसी विवाद के भारत और पाकिस्तान की पारी चली और फिर सूर्या ने छ्क्का मारकर भारत को जीत दिलाई. मैच के बाद भारत ने फिर से हाथ नहीं मिलाया और पाकिस्तानी टीम मैदान पर इंतजार करती रह गई. इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना तिलमिलाया कि उसने धमकी दी कि अगर ICC ने एशिया कप के अधिकारियों पैनल से एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया, तो वे टूर्नामेंट से वापस ले सकते हैं.
शायद ही किसी ने सोचा हो कि हाथ न मिलाने जैसी आम बात इतनी बड़ी समस्या बन जाएगी. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच पोस्ट-मैच हैंडशेक विवाद को PCB ने इतना बड़ा मुद्दा खड़ा कर दिया कि 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने मैच और पूरे एशिया कप से हटने तक को तैयार हो गया. हालांकि उन्हें सद्बुद्धि आई और इसके बाद पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ मैच खेला, हालांकि निर्धारित समय से एक घंटे बाद. इस पर पूर्व PCB अध्यक्ष नजाम सेठी ने बताया कि नकवी भावनाओं में बहकर धमकी दे बैठे. सेठी ने उन्हें उनके कदमों के परिणामों के बारे में आगाह किया.
सेठी ने समा TV से बात करते हुए कहा, “भावनाओं में आकर मोहसिन नकवी ने एशिया कप से वापस लेने का फैसला किया था. मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा, ‘मत जाओ; उनकी मदद मत करो.’ मैं नकवी की मदद करने का इरादा भी नहीं रखता था. अगर उनका प्रयास सफल हो जाता, तो पाकिस्तान को ICC की सजा और $15 मिलियन का बड़ा नुकसान होता.”
सूर्या से तिलमिलाए पाकिस्तान ने आवेश में उठाया कदम
दरअसल सूर्यकुमार ने भारत की जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों और भारतीय सेना को समर्पित किया. इससे पाकिस्तान को करारा तमाचा लगा. PCB ने आव देखा न ताव हैंडशेक मामले को ही बड़ा मुद्दा बना दिया और IND vs PAK मैच के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को पूरी घटना का जिम्मेदार ठहराया और उनको पैनल से हटाने की मांग की. साथ ही कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे एशिया कप से हट जाएंगे.
कमजोर दिखने के डर से पाकिस्तान ने किया सरेंडर
लेकिन असलियत यह थी कि PCB की समस्या पाइक्रॉफ्ट से नहीं, बल्कि कमजोर दिखने के डर से थी. असल में उनकी शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के खिलाफ थी. अपनी बात साबित करने के लिए PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बिना परिणाम सोचे धमाकेदार बयान दे दिया. इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया था, हालांकि बाद में इसे डिलीट भी कर दिया. लेकिन शायद उन्हें अपनी धमकी से होने वाले आर्थिक नुकसान के पक्ष की जानकारी नहीं थी. दरअसल PCB को एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक आय में 15% की हिस्सेदारी मिलती है.
PCB को ICC की सजा और आर्थिक नुकसान से बचाव
अगर उन्होंने एशिया कप को बॉयकॉट करने का फैसला किया होता, तो यह हिस्सा उन्हें नहीं मिलता, जिसकी अनुमानित राशि $15 मिलियन (लगभग ₹132.10 करोड़) है. एशिया कप के ब्रॉडकास्टर्स, सोनी इंडिया ने ACC में शिकायत दर्ज कराई. नकवी वर्तमान में ACC के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें सीधे PCB अध्यक्ष के रूप में अपने फैसलों के लिए सवालों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं इसके बाद पाकिस्तान को ICC की संभावित सजाओं का भी डर था.
फिर ‘दोनों’ टीमों की होगी टक्कर
खैर, अभी तक तो इस मामले का पटाक्षेप होता दिख रहा है. एशिया कप 2025 फिलहाल चल रहा है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही ग्रुप ए में हैं. दोनों ने ही सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होनी है. रविवार 21 सितंबर को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में सूर्या ब्रिगेड एक बार फिर सलमान की मेन इन ग्रीन आर्मी से टक्कर लेगी.
ये भी पढ़ें:-
भारत के खिलाफ फिफ्टी से आमिर कलीम ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










