टीम इंडिया को झटका, ऑलराउंडर के सिर में लगी गंभीर चोट, छोड़ना पड़ा मैदान, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे?
ओमान के खिलाफ चोटिल हुए अक्षर पटेल. फोटो- PTI.
Asia Cup 2025- Axar Patel got injured in IND vs OMAN: भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मैच में ओमान के खिलाफ चोटिल हो गए. शुक्रवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान अक्षर ने कैच पकड़ने की कोशिश में संतुलन खो दिया. गेंद उनके हाथ से फिसल गई और इसी दौरान उनका सिर जमीन पर टकराय गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा.
Asia Cup 2025– Axar Patel got injured in IND vs OMAN: एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 188 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान की टीम 167 रन ही बना सकी. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही रहा भारत अब 21 सितंबर को सुपर-4 चरण में पाकिस्तान से भिड़ेगा. लेकिन इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मैच में ओमान के खिलाफ चोटिल हो गए. शुक्रवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान अक्षर ने कैच पकड़ने की कोशिश में संतुलन खो दिया. गेंद उनके हाथ से फिसल गई और इसी दौरान वे खुद भी चोटिल हो बैठे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा.
यह घटना ओमान की पारी के 15वें ओवर में हुई. शिवम दुबे की बैक-ऑफ-लेंथ गेंद को हामद मिर्जा ने कट करने की कोशिश की, लेकिन गलत टाइमिंग के कारण गेंद ऊंची चली गई. मिड-ऑफ से दौड़ते हुए अक्षर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दो बार प्रयास करने के बावजूद गेंद हाथ से छूट गई. इसी दौरान उनका सिर जमीन से टकरा गया, उन्हें सिर और गर्दन के पास दर्द से परेशान दिखे और फिजियो की मदद से मैदान से बाहर गए. ओमान की पारी के बाकी हिस्से में वह दोबारा मैदान पर नहीं लौटे.
गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी दिया योगदान
अक्षर ने इस मैच में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 रन दिए. चोटिल होने से पहले अक्षर ने बल्ले से अहम योगदान दिया था. उन्होंने 13 गेंदों पर 26 रन ठोककर भारत की पारी को शुरुआती झटकों के बाद संभालने का काम किया. नंबर-5 पर खेलते हुए उन्होंने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए और संजू सैमसन (56 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए तेजतर्रार 45 रनों की साझेदारी निभाई. भारत ने इस साझेदारी की बदौलत 188/8 का स्कोर खड़ा किया.
फील्डिंग कोच ने दिया अपडेट
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा कि अक्षर अभी “ठीक” हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर-4 मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है. चूंकि मैच के बीच रिकवरी के लिए 48 घंटे से भी कम का समय है, इसलिए उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अगर अक्षर पाकिस्तान मैच से बाहर हो जाते हैं, तो भारत अब तक दुबई में अपनाए गए तीन स्पिनरों के कॉम्बिनेशन को शायद नहीं अपना पाएगा, जब तक कि टीम कोई अतिरिक्त विकल्प नहीं बुलाती.
अक्षर की जगह किसे मिल सकता है मौका?
मौजूदा स्क्वॉड में वरुण चक्रवर्ती, जिन्हें ओमान के खिलाफ आराम दिया गया था और कुलदीप यादव सहित भारत के पास दो स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं. इसके अलावा भारत के पास समान विकल्प के तौर पर स्टैंडबाय लिस्ट में रियान पराग और वॉशिंगटन सुंदर भी मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर बुलाया जा सकता है. ओमान के खिलाफ इस मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, भारत ने कुल आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल. जो काम पाकिस्तान और यूएई जैसी टीमें नहीं कर पाईं, वह ओमान के बल्लेबाजों ने कर दिखाया. सुपर-4 से ठीक पहले यह प्रदर्शन गेंदबाजों के लिए चेतावनी साबित हुआ.
ये भी पढ़ें:-
हार्दिक ने बचाई भारत की लाज, बाउंड्री पर एक हाथ से लपका शानदार कैच, जीत की वजह बना ये मोमेंट, Video
Asia Cup 2025: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, विकेटों का ऐसा शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
Asia Cup: पिता के अंतिम दर्शन कर देश का फर्ज निभाने लौटा ये श्रीलंकाई ऑलराउंडर, जज्बे को सलाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










