हार्दिक ने बचाई भारत की लाज, बाउंड्री पर एक हाथ से लपका शानदार कैच, जीत की वजह बना ये मोमेंट, Video

Updated:
विज्ञापन

ओमान के खिलाफ शानदार कैच लेने के दौरान हार्दिक पांड्या. फोटो- BCCI/X

Asia Cup 2025- Hardik Pandya catch IND vs OMAN: भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को 21 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हालांकि एक समय पर भारत की सांसे भी ऊपर नीचे होने लगी थीं, लेकिन बाउंड्री लाइन पर हार्दिक ने जबरदस्त कैच लेकर टीम इंडिया की वापसी करवाई और मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Asia Cup 2025- Hardik Pandya catch IND vs OMAN: एशिया कप 2025 के ग्रुप-स्टेज के आखिरी मुकाबले में 19 सितंबर को अबू धाबी में भारत और ओमान आमने-सामने हुए. पाकिस्तान और यूएई पर जीत हासिल कर भारत पहले ही सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर चुका था. इन दोनों मैचों में भारत को जीत हासिल करने में कोई बहुत कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा. लेकिन यूएई के खिलाफ भारत की कई कमजोरी उजागर हो गई. इस मैच में भी भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर अपनी अपराजेय लय बनाए रखी. लेकिन एक समय ऐसा लगा कि कहीं ओमान उलटफेर न कर दे. हालांकि इसी समय हार्दिक पांड्या ने एक शानदार कैच पकड़कर भारत को पटरी पर लौटाया. 

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए. तो वहीं उपकप्तान शुभमन गिल फिर नाकाम रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद हार्दिक भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. फिर संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन जोड़े. तिलक वर्मा ने 29 और अक्षर पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने 188/8 का स्कोर खड़ा किया. हैरानी की बात यह रही कि कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर नहीं आए. 

ओमान ने किया शानदार चेज

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की ओर से जतिंदर सिंह (32) ने आमिर कलीम (Aamir Kaleem) के साथ पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. कलीम ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 64 रन बनाए और इसके बाद हम्माद मिर्जा (51) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 93 रन की साझेदारी की, यह ओमान की ओर से किसी भी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदार रही और वहीं भारत का किसी भी एसोशिएट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड भी रहा.

कलीम के कैच ने भारत को दिलाई जीत

एक समय कलीम की मौजूदगी ने ओमान को उलटफेर की क्षणिक उम्मीद दी, लेकिन उस उम्मीद को हार्दिक पांड्या ने तोड़ दिया. 18वें ओवर की चौथी गेंद पर कलीम ने हर्षित राणा की स्लोअर बॉल को स्वीप करने की कोशिश की. गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार करती दिख रही थी, लेकिन हार्दिक ने तेजी से दौड़ लगाकर एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़ लिया. इस कैच के साथ ही ओमान की जीत की संभावनाएं खत्म हो गईं और भारत ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया.

सुपर 4 में टीम इंडिया के तीन मुकाबले

इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में टॉप पर रहा. सुपर 4 में भारत को तीन मैच खेलने हैं. भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 21 सितंबर को होगा. जबकि 24 सितंबर को बांग्लादेश और 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ भिड़ंत होगी. वहीं 28 सितंबर को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, विकेटों का ऐसा शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Asia Cup: पिता के अंतिम दर्शन कर देश का फर्ज निभाने लौटा ये श्रीलंकाई ऑलराउंडर, जज्बे को सलाम

Asia Cup: ओमान के खिलाफ भारत के 8 विकेट गिरने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने क्यों नहीं की बल्लेबाजी

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola