ENG Vs NZ Weather Forecast: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, देखें पिच और वेदर रिपोर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Oct 2023 10:41 AM

विज्ञापन

ENG Vs NZ Weather Forecast: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. हालांकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ सीम और स्विंग मिल सकता है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच के साथ ही क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज भी हो जाएगा. दोनों टीमें भिड़ंत के लिए तैयार हैं. तो आइये मैच से जुड़ी हर जानकारी जानें. जैसे मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा. पिच से किसे मदद मिलने की उम्मीद है. संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

अहमदाबाद मौसम पूर्वानुमान

देश भर के कई क्षेत्रों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, लेकिन अच्छी खबर है कि अहमदाबाद में आज बारिश होने की उम्मीद नहीं है. 36 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद की जा रही है. आर्द्रता का स्तर 51% पर रहेगा, जबकि 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हल्की हवा चिलचिलाती धूप राहत प्रदान करेगी.

Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड्स दांव पर, रोहित शर्मा सहित ये स्टार खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. हालांकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ सीम और स्विंग मिल सकता है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. वे मैदान पर कुछ समय बिताने के बाद खुलकर शॉट खेल सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुनना पसंद करेंगी. इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रहा है.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद अहमदाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात रहेंगे 3500 जवान

मैच कितने बजे खेला जाएगा, टॉस का टाइम क्या है

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आज दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा.

Also Read: World Cup 2023: चार वर्ल्ड कप के बाद धोनी के बिना पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, क्या होगी चुनौती

फ्री में कहां देखें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच लाइव

इंग्लैंड और न्यूजलैंड के मैच के साथ-साथ वर्ल्ड कप 2023 के सारे मैच को आप घर पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप इंस्टाल करना होगा. हॉटस्टार पर आप वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे. ओटीटी के अलावा टीवी पर मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नंबर 1 पर देख सकते हैं.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम/रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola