ENG vs ING 3rd ODI: निर्णायक मुकाबले में भारत को बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव की होगी जरूरत

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

India's Ravindra Jadeja, left, and, India's Jasprit Bumrah, right, leave the field at the end of their overs during the second T20 international cricket match between England and India at Edgbaston in Birmingham, England, Saturday, July 9, 2022. AP/PTI(AP07_09_2022_000284A)

India vs England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी और तीसरा वनडे मुकाबला रविवार को खेला जायेगा. यह एक निर्मायक मुकाबला है. जीतने वाली टीम का कब्जा वनडे ट्रॉफी पर होगा. भारत ने जहां पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

पिछले मैच में करारी हार का झटका मिलने के बाद भारतीय टीम के रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे मैच में अपनी बल्लेबाजी रणनीति में थोड़ा बदलाव करने की उम्मीद है. टीम अति सतर्क होने की बजाए निर्भीक होकर खेलना चाहेगी. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने हाल में समाप्त हुई टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान अति आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जिससे काफी हद तक सफलता भी मिली.

दूसरे वनडे में 100 रन से हारा भारत

इसके विपरित जिस तरीके से दूसरे वनडे में टीम ने 247 रन के कम स्कोर के लक्ष्य का पीछा किया, उसे देखकर लगता है कि काफी कुछ किया जा सकता है. रोहित स्वीकार करेंगे कि वह और अनुभवी शिखर धवन इंग्लैंड के रीस टॉप्ले और डेविड विली की शानदार स्विंग के आगे कुछ रक्षात्मक हो गये. और फिर विराट कोहली की लगातार असफलता से समस्या बढ़ गयी. लेकिन सीनियर सलामी बल्लेबाज शुरू में दो ओवर मेडन जाने दे रहे हैं जो सकारात्मक मानसिकता नहीं दिखाता है.

बल्लेबाजी में करना होगा बदलाव

इसलिए निश्चित रूप से बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव की जरूरत है और लक्ष्य का पीछा करने के लिये मानसिकता में बदलाव करना होगा. ओवल में पहले मैच में तो हालांकि जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लेकर अकेले दम पर टीम को जीत दिलायी थी. रोहित ने दूसरे मैच के बाद कहा कि मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी टीम की भूमिका देखने के बजाय देखें कि वे अपने खेल के बारे में कुछ अलग कर सकते हैं. अगर वे उस स्थिति से टीम को बाहर निकालते हैं तो सोचिये कि उनके आत्मविश्वास में इससे कितनी बढ़ोतरी होगी.

इंग्लैंड पहला मुकाबला बुरी तरह हारा

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुरू से तेज खेलने का तरीका शानदार रहा और ऐसा नहीं है कि यह 50 ओवर के प्रारूप में काम नहीं कर सकता. बल्कि इंग्लैंड की स्टार सुसज्जित बल्लेबाजी लाइन अप भी पहले दो मैचों में पूरी तरह से फॉर्म से बाहर दिखा और जिससे लगा कि मेजबान टीम में जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन जैसी काबिलियत के खिलाड़ी पुराने जमाने का वनडे मैच खेल रहे हैं. ओल्ड ट्रैफर्ड पर सुबह होने वाले इस वनडे में हालांकि बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी जहां गेंद काफी ‘मूव’ करती है और भारत को यहां 2019 में विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार भी ध्यान में रहेगी.

टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola