जब क्रिकेट के मैदान पर बल्ला लेकर उतर गये दिलीप कुमार, फुटबॉल मैच के दौरान भिड़‍ गये थे दर्शकों से

Published at :07 Jul 2021 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
जब क्रिकेट के मैदान पर बल्ला लेकर उतर गये दिलीप कुमार, फुटबॉल मैच के दौरान भिड़‍ गये थे दर्शकों से

Dilip Kumar Death, Dilip Kumar, crazy about cricket and football, played friendly cricket match, Raj Kapoor, अपने जीवंत अभिनय से करोड़ों को अपना मुरीद बनाने वाले और दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. इधर महान अभिनेता के निधन पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगह में शोक की लहर है. खेल जगत ने दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन

Dilip Kumar Death : अपने जीवंत अभिनय से करोड़ों को अपना मुरीद बनाने वाले और दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. इधर महान अभिनेता के निधन पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगह में शोक की लहर है. खेल जगत ने दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दी है.

मालूम हो दिलीप कुमार केवल सिनेमा ही नहीं, बल्कि फुटबॉल और क्रिकेट के भी दीवाने थे. उन्हें क्रिकेट के मैदान पर बल्ले के साथ चौके और छक्के लगाते हुए भी देखा गया था. यही नहीं दिलीप कुमार में फुटबॉल को लेकर भी अच्छा खासा क्रेज था. रोवर्स कप फाइनल के दौरान दिलीप कुमार विपक्षी टीम के दर्शकों से भिड़ गये थे.

undefined

दिलीप कुमार का क्रिकेट प्रेम

दिलीप कुमार एक यादगार क्रिकेट मैच का हिस्सा बने थे. मुकाबला 1962 में खेला गया था. दरअसल दिलीप कुमार उस समय महान कलाकार राज कपूर के साथ एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भिड़े थे. दोनों अच्छे दोस्त भी थे. लेकिन उस मुकाबले में दिलीप पर राज कपूर भारी पड़े थे और दिलीप कुमार की टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

Also Read: धौनी के विंटेज कार कलेक्शन में शामिल हुआ Ford Mustang, जानें, कीमत से लेकर सब कुछ

मशहूर आरजे यूनुस खान ने दिलीप कुमार के क्रिकेट प्रेम को याद करते हुए ट्वीट किया और लिखा, बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप साहब को क्रिकेट का बहुत शौक था. मैं उन खुशनसीब लोगों में से रहा हूं जिन्होंने उनसे क्रिकेट पर बात की. वह भी भारत पाकिस्तान सीरीज पर. अलग-अलग मौकों पर दिलीप साहब क्रिकेट खेलते देखे गए. कुछ दोस्ताना मैच फिल्म इंडस्ट्री के और कुछ शौकिया क्रिकेट.

undefined

रोवर्स कप फुटबॉल फाइनल के दौरान दर्शकों से भिड़ गए थे दिलीप

महान अभिनेता दिलीप कुमार फुटबॉल के बड़े शौकीन थे और कोलकाता के मशहूर क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग के साथ चुन्नी गोस्वामी के खेल के दीवाने थे. कहा जाता है कि चुन्नी गोस्वामी ने 1964 में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा तो दो खास प्रशंसकों ने उनसे फैसला बदलने का अनुरोध किया था. ये दोनों प्रशंसक थे दिलीप कुमार और प्राण. दोनों गोस्वामी का कोई मैच देखने का मौका नहीं छोड़ते थे.

undefined

एक और किस्सा है जब एक प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल में दिलीप कुमार विरोधी टीम के समर्थकों से भिड़ गए थे. 1980 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और ईस्ट बंगाल के बीच रोवर्स कप फाइनल के लिये दिलीप कुमार को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था. मोहम्मडन के कप्तान रहे विक्टर अमलराज ने कहा , वह एकदम खफा हो गए थे और मंच से जाने लगे थे लेकिन बाद में हालात काबू में लाये गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola